No icon

24hnbc

कौन है चर्चित आईएएस पूजा सिंघल

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। इन दिनों झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल सुर्खियों में है। उनके घर पर परिचितों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पति के अस्पताल पर मनरेगा घोटाला के मामले में छापेमारी हुई यह मामला 2008, 2010 खूंटी जिले का है जब पूजा सिंघल खूंटी की उपायुक्त हुआ करती थी। घोटाले में संलिप्तता का आरोप लगा था विभागीय जांच हुई थी क्लीन चिट मिल चुकी थी। यह विभागीय जांच पूर्वर्ती रघुवर दास सरकार के कार्यकाल के दौरान 2016-17 में हुई थी उसके बाद ही उनका सचिव रैंक में प्रमोशन हुआ था और वह कृषि सचिव बन गई थी। अक्सर फ्लोरल प्रिंट की साड़ी पहनने वाली पूजा सिंघल इन दिनों झारखंड सरकार में खनन सचिव हैं। साल 2006 में उपायुक्त के तौर पर उनकी पहली पोस्टिंग पाकुड़ में हुई थी इस दौरान मनरेगा में बेहतर कार्य प्रबंधन और रोजगार सृजन के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला वह झारखंड के उन गिने-चुने आईएएस अधिकारी में शामिल है जिन्हें पीएम अवार्ड फॉर एक्सलेशन एन्ड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन मिल चुका है। दफ्तर में कड़क अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाली कराची की सोशल गैदरिंग में उन्हें सहज और मुखर महिला के रूप में जाना जाता है देहरादून के गरेवाल विश्वविद्यालय से स्नातक हैं एजुकेशन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन किया हुआ है पहले ही प्रयास में आईएएस पास हुई थी उस समय उनकी उम्र मात्र 21 साल थी पहली शादी झारखंड कैडर के ही 1999 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल पूर्वक से हुई बाद में तलाक हुआ दूसरा विवाह अपने से कम उम्र के अभिषेक झा से हुआ वह रांची के पल्स सुपर स्पेशलिस्टी अस्पताल में प्रबंध निर्देशक हैं। ईडी ने वहां भी छापा मारा है अभिषेक झा के पैतृक निवास पर छापेमारी भी हुई है और पिता से पूछताछ भी हुई है। इस पूरे मामले का दिलचस्प पहलू यह है कि आरोप-प्रत्यारोप भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच तो चल रहा है किंतु अभी तक ईडी का कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। आईएएस पूजा सिंघल भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही हैं मीडिया की खबरों के मुताबिक नगद 19.31 करोड़ पता चला है, 20 सेल कंपनियों का पता चला है एक सीए सुनील कुमार के घर भी छापामारी हुई जिन्हें ईडी ने अपनी हिरासत में भी रखा है। आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल का बर्थडे 7 जुलाई 1978 है और वह भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे महेंद्र सिंह धोनी के साथ बर्थडे शेयर करती हैं।