No icon

24hnbc

डकैती का माल जप्त नहीं कांड हल बिलासपुर पुलिस का दावा

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । 13 जनवरी को रजनी पाटले पति टांकेश्वर पाटले के घर दिनदहाड़े हुई डकैती में चार आरोपियों को पकड़कर बिलासपुर पुलिस ने आज डकैती कांड सुलझाने का दावा किया। पुलिस ने माना कि छ: आरोपी जिनमें डकैती का मास्टरमाइंड शामिल है फरार है जप्त सामग्री 5 नग मोबाइल, एक कट्टा, एक पिस्टल नगदी रकम 5000 जबकि डकैती में नगद रकम ढाई लाख तथा ₹300000 मूल्य के जेवरात शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डकैती का पूरा माल मास्टरमाइंड के पास होने की बात पूछताछ में आरोपियों ने बताई है पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 13 जनवरी का यह डकैती कांड बिलासपुर पुलिस के लिए बड़ा चैलेंज था राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप के बावजूद टीम ने वैज्ञानिक एवं आधुनिक तरीके से अनुसंधान किया पुख्ता सबूत के साथ आरोपियों को पकड़ा है। घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुआ है उन्होंने बताया कि टांकेश्वर पाटले जमीन व्यवसाई है और 2017 में उसने अजय कुर्र लावर निवासी के विरुद्ध एफआईआर कराई थी अजय कुर्रे जेल में रहा और वही उसकी मुलाकात रमजान उर्फ बल्लू जो कि उड़ीसा का निवासी है से हुई बाहर आने के बाद डकैती की योजना बनी डकैती का मास्टरमाइंड रमजान है जो अभी भी फरार है। अन्य फरार आरोपियों के नाम माइकल सिंह पिता गया उड़ीसा निवासी, अनिल सहाय, अयूब खान, तुलसी और रमजान पिता चांद अली, गिरफ्तार आरोपियों के नाम आनंद टोप्पो, उड़ीसा छोटू सिंह उड़ीसा अजय कुमार पिता अमर सिंह लावर, दुर्गेश ध्रुव पिता विजय ध्रुव सिरगिट्टी बिलासपुर।