24hnbc
पनामा पेपर्स अब क्यों चुप हैं छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेता
- By 24hnbc --
- Tuesday, 21 Dec, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। पनामा पेपर्स लीक के मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का और उनके बेटे का नाम भी उछला असल में टैक्स हैवन मैं जो कंपनी बनाई गई उसमें स्थानीय पता कवर्धा का लिखा हुआ है इस मामले में अभिषेक सिंह पिता रमन सिंह का नाम जोर-शोर से उठा था। सन 2018 में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने भाषणों में इस मामले को जोर-शोर से उठाया था इतना ही नहीं इंडियन एक्सप्रेस को उस समय कांग्रेस के नेता अजीत जोगी ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें सिलसिलेवार तरीके से कमल किशोर शारदा उद्योगपति का नाम भी पूरी जिम्मेदारी के साथ लिया गया था यह इंटरव्यू 3 अगस्त 2017 को प्रकाशित भी हुआ था असल में पनामा पेपर्स लिक का सीधा संबंध काले धन से है छत्तीसगढ़ के बड़े घोटालों को याद करें और समझें कि वह पैसा कहां गया है वर्ष 2004 में आरबीआई के नियमों के मुताबिक मात्र डेढ़ करोड़ रुपए फॉरेन में इन्वेस्ट किए जा सकते थे बाद में यह छूट बढ़ती चली गई और बढ़ते हुए कई करोड़ रुपए हो गई किंतु यहां यह समझना जरूरी है कि छत्तीसगढ़ से यदि पैसा टैक्स हैवन में गया तो वह इन्वेस्टमेंट नहीं था आरबीआई इन्वेस्टमेंट की इजाजत देता है कंपनी खोलने की नहीं कंपनी खोलने की इजाजत तो 2013 में मिली छत्तीसगढ़ के 2 बड़े घोटाले हैं 1 नान घोटाला 36 हजार करोड़ का है और करोड़ों का चना घोटाला कहीं यह पूरी रकम पनामा में फर्जी कंपनी खोलने के लिए ही तो नहीं खर्च की गई हालांकि इन दिनों पनामा पेपर्स लीक के मामले में कांग्रेसी नेता विस्मयकारी चुप्पी साधे हुए हैं।


