24hnbc
पूरक चालान के नाम पर चल रहा बड़ा खेल
- By 24hnbc --
- Monday, 27 Sep, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। सरकारी आर्थिक घोटालों के मामले में पुलिस इन दिनों पूरक चालान के नाम पर बड़ा खेल कर जाती है। एक तरफ तो पूरक चालान वाले प्रकरणों में पुलिस की जांच लचर स्तर की दिखाई देती है दूसरी ओर पूरक चालान आता ही रहता है और इस बीच में मुख्य चालान पर न्यायालय में फैसला भी हो जाता है आरोपी सबूत के अभाव में बरी हो जाते हैं और पुलिस पूरक चालान को पेस भी नहीं करती 2 वर्ष पूर्व शिक्षा विभाग के बिल्हा ब्लॉक में विभाग के ही कर्मचारियों पर दैनिक वेतन भोगियों के वेतन मद से लाखों रुपए के आहरण की शिकायत हुई विभागीय जांच उपरांत एफ आई आर हुई । जांच में चेक पर ओवर राइटिंग जैसे तथ्य की भी हस्ताक्षर विशेषज्ञ से जांच नहीं कराई गई, इसी तरह के अन्य कई कारनामे जांच अधिकारी ने किए जिसका लाभ अभियुक्तों को प्राप्त हुआ क्योंकि अभियुक्त गिरफ्तार किए गए थे और उनके विरुद्ध 90 दिन के भीतर चालान लाया जाना जरूरी था के नाम पर जांच अधिकारी ने पूरक चालान के क्लाउज को उपयोग करते हुए न्यायालय में चालान प्रस्तुत कर दिया । अभियोजन पक्ष और कोर्ट ने प्रकरण पर आरोप सुनाते हुए प्रकरण को आगे बढ़ाया गवाही, बचाओ, साक्ष पूरी प्रक्रिया के बाद न्यायालय ने अभियुक्तों को बरी कर दिया। ढाई साल बीत गए किंतु संबंधित थाने से पूरक चालान नहीं आया यहां यह बात भी आश्चर्यजनक है कि पूरक चालान के नाम पर अन्य दोषी कर्मचारी अधिकारियों को न्यायालय में पेश ही नहीं होना पड़ा। इन सब से आभास होता है कि पूरक चालान के नाम पर जांच अधिकारी ने लंबा खेला किया। यह आर्थिक घोटाला उन दिनों के समाचार के अनुसार 28 लाख से ज्यादा का था जबकि चालान में आर्थिक घोटाला मात्र 8 लाख का बताया गया।


