24hnbc
महादेव के खिलाफ जांच दल गठित कोविड-19 परंतु का मामला अब सुर्खियों में
- By 24hnbc --
- Tuesday, 18 Jan, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । एक तरफ कोविड-19 के तीसरी लहर ने स्वास्थ्य विभाग को परेशान कर रखा है दूसरी तरफ 2021 में निजी अस्पतालों द्वारा की गई लापरवाही की शिकायतें डॉक्टरों को कटघरे में खड़ा करती है। उस समय जब लोग लाखों रुपए लगाकर भी अपने परिजनों को बचा नहीं पा रहे थे तब कोविड-19 के सख्त नियमों के आड़ में कई डॉक्टरों ने लंबी कमाई कर डाली उनमें महादेव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भी एक था रतनपुर, तहसील कोटा के निवासी प्रेम प्रकाश तिवारी ने महादेव अस्पताल और उसके डायरेक्टर डॉक्टर आशुतोष तिवारी पर कार्य में लापरवाही गंभीर अपराधिक चिकित्सकीय कदाचार के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके पिता को कोविड-19 था ही नहीं और अस्पताल में कोविड-19 का इलाज कर दिया जो दवाइयां दी उन्हीं से उनके पिता की मृत्यु भी हुई अस्पताल से जारी मृत्यु प्रमाण पत्र में मृत्यु का कारण कोविड-19 पॉजिटिव होना लिखा है बाद में कोविड-19 नेगेटिव की रिपोर्ट भी प्राप्त हुई इस संबंध में उन्होंने पहली शिकायत थाना तारबहार में की किंतु शिकायत को रफा-दफा किया गया तब उन्होंने शिकायत बिलासपुर पुलिस अधीक्षक से की तब कहीं जाकर स्वास्थ्य विभाग ने मामले में संज्ञान लिया है और दो डॉक्टरों का जांच दल बनाया है। ऐसे मामलों में ज्यादातर देखा गया है कि तकनीकी पैच और जवाब सवाल में मामले को उलझा लिया जाता है इसी तरह की एक शिकायत श्री राम केयर के संदर्भ में भी चल रही है जिसमें मृतक एचआईवी पॉजिटिव था और इस तथ्य को छुपा कर प्रबंधन ने उसका इलाज कोविड-19 के अंतर्गत किया।


