24hnbc
कैंसर का फैलता जहर जागरूकता ही उपाय. ..
- By 24hnbc --
- Saturday, 06 Nov, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की कुल आबादी लगभग 3 करोड़ है और उसमें से 70 हजार कैंसर रोगी हैं। लगातार इस संख्या में इजाफा भी हो रहा है 7 नवंबर का दिन कैंसर जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है । अन्य अस्पतालों की छोड़ें रायपुर के भीमराव अंबेडकर अस्पताल में रोज 500 मरीज कैंसर के आते हैं। पुरुषों में तंबाकू के कारण गाल और गले का कैंसर तथा महिलाओं में स्तन तथा बच्चेदानी का कैंसर आम होता जा रहा है। इसके अलावा ब्रेन, आमाशय, गुदाद्वार, यकृत, श्वसन नली, अग्नाशय जैसे दर्जनों कैंसर और है 2014 में 14472, 2015 में 15231, 2016 में 16030, 2017 में 16868, 2018 में 17858, 2019 में 18000 नागरिकों की मौत कैंसर से हुई है। अब जागरूकता ही कैंसर से बचाव का एक तरीका है अन्यथा रोज वाहन में बैठकर कैंसर आपके घर पहुंच रहा है।


