24hnbc
प्रमाणित डिग्री धारी डॉक्टर के इंतजार में वर्षों से संचालित है झोलाछाप क्लीनिक
- By 24hnbc --
- Friday, 16 Apr, 2021
24 HNBC. बिलासपुर
बिलासपुर। फिल्म करन और अर्जुन मे जिस तरह 1 माँ अपने बच्चों का इंतजार सिर्फ इसलिए करती है कि ठाकुर की हवेली के खिलाफ न्याय की जंग जीती जा सके। लगभग यही स्थिति सिरगिट्टी क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर की है यह क्लीनिक बिना प्रमाणित डिग्री वाले व्यक्ति के द्वारा चलाया जा रहा है और पिछले 10 साल से यही बताया जा रहा है कि क्लीनिक चलाने वाले का लड़का बाहर किसी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रहा है जो कि पास होकर यहां आएगा और क्लीनिक संभालेगा। बताते हैं कि इस दौरान दो बार क्लीनिक चलाने वाले ने स्वास्थ्य विभाग में इस आशय का शपथ पत्र दिया कि अब वह अपने डिग्री से हटकर इलाज नहीं करेगा और इसी आधार पर उसे क्लीनिक खोलने दिया गया। यह बात कहां तक उचित है कि किसी क्षेत्र में केवल इस कारण किसी व्यक्ति को क्लीनिक चलाने दिया जा रहा है की उसके परिवार का कोई सदस्य क्वालीफाई डॉक्टर बन कर आएगा लोगों को बिना उचित डिग्री के इलाज करना एक तरीके से उन्हें ठगना है और ठगी की कमाई से पढ़ाई करना नैतिक दृष्टि में उचित नहीं कहा जा सकता। इसी तरह सिरगिट्टी क्षेत्र में एक मेडिकल शॉप, सुहाग भंडार के साथ संचालित है शायद बिलासपुर जिले में यह अकेली मेडिकल शॉप होगी जो सुहाग भंडार को भी साथ में संचालित करती है इसे भी खाद्य एवं औषधि के साथ स्थानीय निकाय के बजार विभाग की लापरवाही ही मानी जाएगी जिसमें मेडिकल शॉप के साथ सुहाग भंडार को संचालित करने का गुमास्ता जारी किया लगता है कि पैसे के जोर पर घर बैठे लाइसेंस मिलता है।


