पत्रकार ताबीर हुसैन ने किया मिडिया में अपमान जनक टिप्पणी हुआ कार्यवाही की माँग
पत्रकार ताबीर हुसैन द्वारा संचालित सोशल मीडिया अकाउंट Cinema 36 के माध्यम से फ़िल्म डायरेक्टर उदय कृष्ण रात्रे के संबंध में लगातार तंजपूर्ण, अपमानजनक एवं मानहानिकारक पोस्ट सार्वजनिक रूप से प्रकाशित की गई हैं।
मिली जानकारी अनुसार उक्त पोस्टों में जेल जाने एवं जमानत पर बाहर होने की बातों को व्यंग्यात्मक एवं अपमानजनक ढंग से प्रस्तुत किया गया, साथ ही यह भी लिखा गया कि “ससुराल से आकर दुबारा फिल्म लाइन में काम चालू किया”, जो कि निजी जीवन में अनावश्यक हस्तक्षेप करते हुए सामाजिक रूप से नीचा दिखाने का प्रयास है।

यह भी उल्लेखनीय है कि डायरेक्टर उदय कृष्ण रात्रे से संबंधित मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद आपने मीडिया ट्रायल जैसा वातावरण बनाकर उनकी छवि को गंभीर रूप से नुकसान पहुँचाया है।
पत्रकार ताबीर हुसैन की उक्त कृत्य से फ़िल्म डायरेक्टर उदय कृष्ण रात्रे ने शासन प्रशासन से कार्यवाही की माँग की है।


