24hnbc
हरनाज ने नाम को किया सार्थक बनी मिस यूनिवर्स
- By 24hnbc --
- Sunday, 12 Dec, 2021
24hnbc.com
समाचार -
किसानों की वापसी के साथ ही आज ना केवल पंजाब बल्कि पूरे भारत के लिए दिल जीत लेने वाली खबर आई पंजाब की 21 वर्षीय हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया। आखरी बार साल 2000 में लारा दत्ता ने और उसके पहले 1994 में सुष्मिता सेन ने यह खिताब जीता था। इजरायल के एलाक में 70 वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 2021 आयोजित की गई इसके पहले हरनाज फेमिना मिस इंडिया पंजाब का खिताब जीत चुकी है। दो पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी है अंतिम राउंड में तीनों प्रतियोगियों से एक ही सवाल पूछा गया आज के समय में दबाव का सामना कर रही युवा महिलाओं को वह क्या सलाह देना चाहेगी जिससे वो उसका सामना कर सके हरनाज का जवाब आज के युवा पर सबसे बड़ा दबाव उनका खुद पर भरोसा करना है यह जानना कि आप अनोखे हो यह आप को खूबसूरत बनाता है अपने आप की दूसरों से तुलना करना बंद करिए और पूरी दुनिया में जो हो रहा है उस पर बात करना बेहद जरूरी है बाहर निकलिए खुद के लिए बोलिए क्योंकि आप ही अपने जीवन के नेता हैं आप खुद की आवाज है मैं खुद में विश्वास करती हूं और इसलिए मैं आज यहां पर खड़ी हूं।


