No icon

लीगल बेहाल तो फर्जी की कौन पूछे

टोकन कैरेंसी में भगदड़, एक ही दिन में डूबा 72 लाख करोड़

24hnbc.com
बिलासपुर, 6 फरवरी 2026। 
एक ही दिन में बिटकॉइन में 8% की गिरावट दर्ज हुई। एक हफ्ते के भीतर यह आभासी मुद्रा 20% नीचे चली गई है। इस समय बिटकॉइन का भाव 70000 डॉलर पर आ गया है। क्रिप्टोकरंसी का सिरमौर बिटकॉइन अगर गोता खा रहा है तो अन्य की स्थिति खराब है। इथर, 7.89 प्रतिशत गिरा, अल्टकॉइन, बीएनबी, एक्सआर पी , सोलाना, ट्रोन, काडोनो, में 6% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। वैश्विक क्रिप्टोकरंसी बाजार की कुल पूंजी 6. 47 प्रतिशत घटकर 2.42 ट्रिलियन डालर रह गई। पिछले हफ्ते भी बिटकॉइन और इथर में 20.20 प्रतिशत और 29.3 2% गिरावट दर्ज की गई थी। अन्य क्रिप्टोकरंसी में 26% की गिरावट थी कुल मिलाकर पूरा बाजार सकते में है। एक ही दिन में क्रिप्टो में 72 लाख करोड रुपए डूबा। चार महीना से निवेशकों के होश उड़े हुए हैं। अक्टूबर 2025 में इस बाजार का वैल्यू 4.3 ट्रिलियन डॉलर था और अब 2.3 ट्रिलियन डॉलर है अंदाज लगा ले हालत कितनी खराब है। 72 लाख करोड रुपए का आंकड़ा भारतीय रूपों का है। इस तरह 4 महीने के भीतर 46% बाजार साफ हो गया। क्रिप्टो ऑल टाइम लो पर आ गया है।
अब बात करें उन टोकन की जो किसी लीगल प्लेटफार्म पर नहीं है तो हमारा कहना साफ है एलजीएनएस जैसे टोकन का कोई भविष्य नहीं है किसी भी दिन स्क्रीन से यह गायब हो जाएगा। छत्तीसगढ़ के निवेशकों ने इस टोकन पर बड़ा दाव खेल रखा है। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर सब्जी बाजार तक का व्यापारी इस पर पैसा लगाया है इसके पहले मिन्ट, ट्रेड कैफे, वाईओएक्स, नोवा में लोकल मार्केट का करोड़ों रूपया डूबा है और इलीगल प्लेटफार्म होने के कारण निवेशकों को वापसी का कोई रास्ता नहीं है।