24Hnbc
एक पूरा तंत्र जिसने पत्रकारिता को पहुंचा दिया गर्त में....
- By 24hnbc --
- Tuesday, 28 Oct, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 29 अक्टूबर 2025।
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी होती है ये आम बात है। फर्जी तरीके से नौकरी लग जाए तो भयादोहन होता है यह विशेष बात है। रेलवे, एसईसीएल, एनटीपीसी जैसे संस्थानों में ये कहानी आम है। हाल ही में कोरबा के दीपिका थाना क्षेत्र में बिलासपुर के प्रवीण झा जिला अध्यक्ष सक्रिय पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के खिलाफ एसईसीएल कुर्मी दीनदयाल गुप्ता ने एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की... अपराध क्रमांक 371 / 25 धारा 308 (2) बीएनएस, एफआईआर दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी हुई और कोर्ट से जमानत। इस अपराध का एक चोर बिलासपुर में भी है 8.50 लाख रुपए भयादोहन एक मुफ्त होता नहीं ऐसे में अदायगी टुकड़ों में हुई होगी। कैश लेनदेन का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है।
प्रवीण झा ने बिलासपुर आईजी को एक शिकायत आवेदन दिया जिसमें कहा गया है कि दीनदयाल गुप्ता को उन्होंने ढाई लाख रुपए नगद दिया नौकरी लगने के लिए और बतौर रिटर्न एक चेक लिया इस चेक पर ढाई लाख के साथ 2026 माह पांचवा तारीख 7 दर्ज है और कैश लेनदेन का गवाह भी है। हमारा प्रश्न है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने नौकरी लगने के लिए पैसा देने वाले और लेने वाले दोनों को ही एक ही श्रेणी आरोपी में रखा है। चेक रकम ढाई लाख शिकायतकर्ता प्रवीण झा आवेदक दीनदयाल गुप्ता इस लिहाज से दोनों आरोपी हैं और सरकंडा थाना जहां यह आवेदन पत्र जांच के लिए लंबित है । को यह ध्यान रखना चाहिए एक और प्रश्न उठता है जमीन के सौदे में तो अधिकतम नगद धनराशि 30000 का लेनदेन हो सकता है पर यहां तो नगद ढाई लाख रुपए का भुगतान किया गया है। लगता है एक पूरा संगठित तंत्र बन गया है जिसने पत्रकारिता को पूरी तरह पतंग के गर्त में डाला और खबरों को खबर न बनाकर भयादोहन औजार बना लिया।


