24hnbc
पथरिया बीएमओ स्वास्थ्य मंत्री से कम नहीं
24hnbc.com
बिलासपुर/मुंगेली, 25 अक्टूबर 2023।
स्वास्थ्य विभाग जिला मुंगेली के खंड चिकित्सा अधिकारी पथरिया के डॉ ए. आर. बंजारे जो किसी स्वास्थ्य मंत्री से कम नहीं है क्योंकि बीएमओ पथरिया लंबे समय से खंड चिकित्सा अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं जो कुंडली मार के बरसों से एक ही जगह बैठे है। जो स्वास्थ्य विभाग को दीमक की तरह धीरे धीरे चाट रहे है जो ना जाने अरबों कि समपत्ती विभागों की पैसों की दो नंबरी और बेरोजगार युवाओं से नौकरी लगाने के नाम से, आत्महत्या को हत्या और हत्या को आत्महत्या का रिपोर्ट बनाने, अवैध क्लीनिक हॉस्पिटल चलवाने ,जीवन दीप में भर्ती, संविदा पद में भर्ती ,व्यवस्था के तहत भर्ती, दैनिक वेतन भोगी के बहाने, प्राइवेट गाड़ी को मंथली में चलवाने, अपने चहेते लोगों के बच्चे को काम में रखने, कर्मचारियों को अवकाश देने व ज्वाइनिंग देने के बदले पैसे लेने ,अपने चहेते कर्मचारियों से अवैध क्लीनिक चलवाने और सरकारी दवाओं का उपयोग क्लीनिक में सेकरवाने, कर्मचारियों को आवास आवंटन करवाने,कोविड कॉल में आए राशि का गबन करने और अन्य काले कारनामे के बहाने अरबों की संपत्ति बना लिया है और जिसके चलते पथरिया बीएमओ के पास काली कमाई कर अत्यधिक ताकतवर हो गए है क्योंकि जिनके पास अत्यधिक पैसे होते हैं वहीं कलयुग का भगवान माना जाता है। और पूजे जाते हैं, और उनके सामने किसी का नहीं चलता है बल्कि उनके काली कमाई के सामने अधिकारी कर्मचारी नत मस्तक हो जाते है जिससे बीएमओ पथरिया का हौसला बुलंद है और कोई कुछ नहीं कर पाते है बल्कि उनका ही सहयोग किया जाता है क्योंकि वह पैसे वाले है उनका ही बात सही होता है और पैसे के चलते बीएमओ मंत्री से कम नहीं है क्योंकि उनके उपर बड़े बड़े मंत्री नेताओ का भी हाथ है जिसके चले बीएमओ पथरिया लंबे समय से बीएमओ के पद में पदस्थ है जिसकी शिकायत कलेक्टर मुंगेली, पुलिस अधीक्षक मुंगेली, जन शिकायत निवारण विभाग छत्तीसगढ़ शासन ,लोक प्रशासनिक विभाग भारत सरकार को भी किया जा चुका है लेकिन जिले के उच्च अधिकारी और मंत्री नेताओ का सहयोग के चलते बीएमओ पथरिया डॉ ए. आर.बंजारे के उपर कोई कार्यवाही आज तक नहीं हो पाया है और होगी भी नहीं बल्कि कुण्डली मार के बैठा है और दीमक की तरह धीरे धीरे खोखला कर आय से अधिक संपत्ति बना ली है। जिसके चलते बड़े बड़े उच्च अधिकारी भी कुछ नहीं कर सकते हैं क्योंकि काला धन की इतनी ताकत होती है कि उनके सामने कोई नहीं टिक सकता है जो बीएमओ पथरिया के पास है।


