No icon

24hnbc

जमीन आसमान का अंतर है कोच रेस्टोरेंट में

24hnbc.com
बिलासपुर, 14 सितंबर 2026।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर दोनों रेलवे स्टेशन बिलासपुर और उसलापुर में आम जनता और यात्रियों के लिए स्तरीय आहार के लिए दो रेस्टोरेंट संचालित है पर दोनों के बीच बहुत अंतर है। मुख्य स्टेशन पर हल्दीराम है बाहर से ही यह रेस्टोरेंट अपने ब्रांड नेम हल्दीराम को लेकर सजग नजर आता है। कोच का दरवाजा खोलते ही आंखों में चेतना जागती है। कोच के पीछे एक बड़ा डाइनिंग स्पेस है। दक्षिण भारतीय, उत्तर भारतीय, पंजाबी हर तरह की वेज डिश उपलब्ध है। थाली में लंच , डिनर उपलब्ध है। इतना ही नहीं हल्दीराम की नमकीन, मीठे की लंबी रेंज यहां मिल जाती है। वहीं दूसरी ओर उसलापुर में रॉयल कोच रेस्टोरेंट के नाम से है पर इस कोच रेस्टोरेंट के अंदर वैसी चेतन नहीं है 24 घंटे सर्विस के बावजूद फुटफाल काम है। जबकि इस कोच को प्लेटफार्म नंबर वन पर भी जगह मिली हुई है और यहां वेज नॉनवेज दोनों मिल जाते हैं। 
व्यवसाय का अंतर इससे ही समझ आता है। हल्दीराम में जहां 50 एम्पलाई हैं तो उसलापुर में केवल 10 स्पष्ट समझ आता है कि भले ही दोनों कोच रेस्टोरेंट टेंडर से हुए हैं पर हल्दीराम का ब्रांड, ब्रांड है।