24hnbc
यूजीसी की टाइमिंग बहुत सोच समझ कर बनाई गई
24hnbc.com
बिलासपुर, 5 फरवरी 2026।
देश की रक्षा नीति राष्ट्रपति का अभिभाषण ट्रेड डील इन सब के बीच यूजीसी के नियमों पर अचानक शांति छा गई लगती है पर यह बात यह बड़ी महत्वपूर्ण भाजपा को इस मुद्दे पर गहरा जख्म मिला है। और नुकसान भी दिखाई दे रहा है पर यूजीसी की दिशा निर्देश आए बड़े टाइम पर हैं। तत्काल लाभ तो दिखाई नहीं देता क्योंकि पश्चिम बंगाल, असम, दक्षिण भारत के चुनाव उत्तर भारत की परंपरागत जाति राजनीति से अलग है। इसलिए यह टाइमिंग चुनी गई जमीनी स्तर पर जो नाराजगी प्रकट हुई है इसका डैमेज कंट्रोल आसानी से हो जाएगा।
आखिरकार सवर्ण हिंदू ठाकुरों की अंतिम शरण स्थलीय भाजपा ही है। ठिकरा किसी एक के सिर नहीं फोड़ा जाएगा। सब जानते हैं धर्मेंद्र प्रधान अकेला यह निर्णय नहीं ले सकते तो गर्ग धीरे से बैठ जाएगी और अंत में एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे बता दिया जाएगा।


