24hnbc
रात्रि भत्ते की नहीं करनी होगी वापसी रेल कर्मी खुश
- By 24hnbc --
- Friday, 06 Nov, 2020
Indian Railways : रांची रेल मंडल के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. इन्हें अब रात्रि भत्ता के साढ़े चार करोड़ रुपये वापस नहीं करने होंगे. रेलवे बोर्ड के नये आदेश के बाद रेल कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. इन्होंने राहत की सांस ली है. आपको बता दें कि रेलवे बोर्ड ने पहले वर्ष 2017 से लेकर अब तक इन कर्मियों द्वारा लिए गए रात्रि भत्ता की वसूली करने का आदेश दिया थरांची मंडल के करीब तीन हजार कर्मचारियों को अब रात्रि भत्ता के साढ़े चार करोड़ रुपये वापस नहीं करने होंगे. इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है. इस आदेश से रांची रेल मंडल के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. इस आदेश से उन कर्मचारियों का डेढ़ लाख रुपये बचेगा, जिनका बेसिक 43 हजार 600 रुपये से अधिक है. आपको बता दें कि रेलवे बोर्ड के पुराने आदेश के अनुसार वर्ष 2017 से लेकर अब तक इन कर्मियों द्वारा लिए गए रात्रि भत्ता की वसूली की जानी थी.


