24hnbc
रेलवे ने आज से कैंसिल कीं से ये ट्रेनें
24 HNBC.
IRCTC/Indian Railways: यात्रियों की संख्या कम होने और चक्रवाती तूफान की वजह से उत्तरी औऱ पश्चिमी रेलवे ने कुछ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है और कुछ के फेरे कम कर दिए हैं।
IRCTC/Indian Railways: भारतीय रेलवे (Indian Railways)ने कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown)के बीच यात्रियों की संख्या में कमी होने के कारण कई ट्रेनों को रद्द (Trains cancel)करने का फैसला किया है, जबकि कुछ रेल सेवाओं के फेरो में कटौती भी की है. उत्तरी और पश्चिमी रेलवे ने कुछ ट्रेनों को जहां कैंसिल कर दिया है तो वहीं कई ट्रेनोंं के फेरे भी कम कर दिये हैं. यात्रा करने से पहले एक बार लिस्ट जरूर चेक कर लें।
उत्तर रेलवे (Northern Railways) के मुताबिक यात्रियों की संख्या में कमी एवं अन्य परिचालनिक कारणों से रेलवे द्वारा निम्नलिखित रेलगाड़ियों को निरस्त करने और फेरों में कमी करने का निर्णय लिया गया है. इन ट्रेनों में दिल्ली (Delhi)और राजस्थान (Rajasthan)की रेलगाड़ियां मुख्य रूप से शामिल हैं. उत्तर रेलवे ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है.
ट्रेन नंबर 02481 जोधपुर जं.- दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट स्पेशल 19 मई से रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 02482 – दिल्ली सराय रोहिल्ला – जोधपुर जं. सुपरफास्ट स्पेशल 20 मई से रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 04735 – श्री गंगानगर-अंबाला कैंट जं. स्पेशल 19 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 04735 – अंबाला कैंट जं. – श्री गंगानगर स्पेशल 20 मई से आगामी आदेश तक रद्द रहेगी.
ये ट्रेनें भी रहेंगी रद्द
ट्रेन नंबर 04679 जामनगर-वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस स्पेशल 19 मई 2021 को कैंसिल रहेगी.
इसके अलावा पश्चिम रेलवे (Western Railways) ने गुजरात के तटीय इलाकों में Cyclone Tauktae के कारण ट्रेन नंबर 09217 बांद्रा टर्मिनस-वेरावल स्पेशल सहित कुछ विशेष ट्रेनें 18 एवं 19 मई, 2021 को निरस्त रहेंगी.