24hnbc
रेलवे ने की 18 ट्रेनें रद्द
- By 24hnbc --
- Tuesday, 20 Apr, 2021
24 HNBC.
गोरखपुर । उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी राजधानी समेत तमाम जिलो में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही ऐसे में पूर्वोंतर रेलवे ने 18 ट्रेनों को रद्द करने की घोषण की है. इन ट्रेनों के रद्द होने से अवध के साथ पूर्वांचल के जिलों के यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है.
18 ट्रेनें हुई रद्द
पूर्वोतर रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक कोरोना महामारी की वजह से लगातार यात्रियों की संख्या में कमी देखने को मिल रही थी. इसलिए 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.
अगले आदेश तक नहीं चलेगी ये ट्रेनें
05085 मैलानी-लखनऊ जंक्शन विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द
05086 लखनऊ जंक्शन-मैलानी विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द
05373 गोंडा-बाराबंकी विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द
05374 बाराबंकी-गोंडा विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द
05114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द
05113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी विशेष गाड़ी 22 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द
05093 गोरखपुर-सीतापुर विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द
05094 सीतापुर-गोरखपुर विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द
05141 सीवान-गोरखपुर विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द
05142 गोरखपुर-सीवान विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द
05009 गोरखपुर-मैलानी विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द
05010 मैलानी-गोरखपुर विशेष गाड़ी 22 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द
05104 मडुवाडीह-गोरखपुर विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द
05103 गोरखपुर-मडुवाडीह विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द
05105 छपरा-नौतनवा विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द
05106 नौतनवा-छपरा विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द
05080 गोरखपुर-पाटलीपुत्र विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द
05079 पाटलीपुत्र-गोरखपुर विशेष गाड़ी 21 अप्रैल, 2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द
बता दें कि सिवान और गोरखपुर के बीच चलने वाली पैसेजर ट्रेन से भारी संख्या में बिहार के सिवान, मैरवा, जीरादेई और यूपी के बनकटा, भाटपार रानी, भटनी, देवरिया से लोग इलाज के लिए सुबह में गोरखपुर आते हैं और शाम में इसी ट्रेन से वापस अपने गंत्वय स्टेशनों पर वापस चले जाते हैं।


