आरबीआई के नियम उल्लंघन पर
देश की सबसे बड़ी बैंक पर लगा जुर्माना
- By 24hnbc --
- Tuesday, 16 Mar, 2021
24 hnbc.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के सबसे बड़े बैंक SBI पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना कमीशन के रूप में कर्मचारियों को पारितोषिक को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को जारी दिशा निर्देश समेत अन्य नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है।
केंद्रीय बैंक की एक विज्ञप्ति के अनुसार जुर्माना बैंक नियमन कानून के कुछ प्रावधानों और कमीशन के रूप में बैंक कर्मचारियों को पारितोषिक के भुगतान (Reward payment) को लेकर जारी स्पष्ट निर्देशों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है। आरबीआई ने कहा कि कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में कमी को लेकर है।


