80 कुत्तों-बिल्लियों को लगा एंटी रेबीज टीका
विश्व रेबीज डे पर जिला पशु चिकित्सालय में निःशुल्क टीकाकरण शिविर
- By 24hnbc --
- Sunday, 27 Sep, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 28 सितंबर 2026।
28 सितंबर। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर आज जिला पशु चिकित्सालय बिलासपुर में कुत्तों और बिल्लियों के लिए निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 80 पशुओं का टीकाकरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पशुधन विकास विभाग के जिला प्रभारी एवं संयुक्त संचालक डॉ. गोपाल शरण सिंह तंवर ने एक स्वस्थ कुत्ते को टीका लगाकर किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि यह टीकाकरण कार्यक्रम महान वैज्ञानिक डॉ. लुईस पाश्चर की स्मृति में आयोजित किया जाता है, जिन्होंने रेबीज के टीके की खोज की थी।
जिला पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ. राम ओत्तलवार ने उपस्थित पशुपालकों को रेबीज होने के कारणों और इसके घातक परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समय पर टीकाकरण को ही रेबीज से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय बताया।
शिविर के लिए इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स कंपनी द्वारा एंटी रेबीज टीका और एलेम्बिक कंपनी द्वारा मल्टीविटामिन सिरप उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर डॉ. स्मिता, डॉ. दुर्गेश्वरी, सहायक पशु चिकित्सक श्रीमती शेख अकबरी, धुरी, पैकरा, राठौर एवं धान बाई सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा और टीकाकरण कार्य में सहयोग प्रदान किया।

