शिक्षकों के सम्मान में बजरंग दल मैदान में
अब अधिकार विहीन संस्थान ने बर्जेस की प्राचार्य को किया निलंबित
- By 24hnbc --
- Friday, 22 May, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 23 मई 2026।
रायपुर के सालेम स्कूल में 30 शिक्षकों के निलंबन के बाद अधिकार विहीन छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पंजीकृत के पदाधिकारियों ने बगैर धारा 27 प्राप्त किये बिलासपुर बर्जेस स्कूल की प्राचार्य निशिता हंसा दास को निलंबित कर दिया। डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन की कार्यवाहियां लगातार चर्चा का विषय बन रही है। मुंगेली स्कूल प्राचार्य कक्ष पर कब्जा का प्रयास। जीपीएम में मनमानी की कोशिश दिख रही है कि कथित चुनाव जीतने के बाद बगैर प्रमाण पत्र लिए पदाधिकारियों को कितनी जल्दी है।
निशिता हंसा दास को वर्ष 2015 में भी इसी तरह निलंबित किया गया था तब उन्होंने उच्च न्यायालय की शरण ली, और डब्ल्यूपीसी सिविल 795 में जबलपुर डायोसिस के सेक्रेटरी नेल्सन ने उपस्थित होकर बताया था कि स्कूल उनके अंडर में है। और निशिता हंसा दास के निलंबन को तुरंत प्रभाव से समाप्त किया जा रहा है। कानूनी स्थिति यही है। छत्तीसगढ़ राज्य में ईसाई समाज के इन 19 स्कूलों का नियंत्रण वास्तविक रूप से जबलपुर डायोसिस के अधीन है। रजिस्टर फर्म सोसायटी के एक से अधिक आदेशों में यह तथ्य आया है कि स्कूलों का ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। अभी 2 दिन पूर्व ही बर्जेस स्कूल ने अपनी बोर्ड परीक्षा में सफलता का बड़ा विज्ञापन प्रकाशित किया था जी प्राचार्य के कुशल निर्देशन में इतना अच्छा रिजल्ट आया उसे इनाम में निलंबन दिया गया। असल में पूरा खेल यही है कि जो शिक्षक या प्राचार्य दुम नहीं हिलता उसकी मूछ काट दी जाती है।
बर्जेस स्कूल में कुछ साल पूर्व एक इनोवा क्रिस्टा फाइनेंस कराई गई थी गाड़ी बिलासपुर बर्जेस स्कूल में नहीं है और बताया जाता है कि इनोवा क्रिस्टा डायोसिस के पदाधिकारियों की सेवा में है जिसकी ईएमआई स्कूल को चुकानी पड़ती है। इतना ही नहीं डीजल का खर्चा भी स्कूल के खाते में जाता है। बर्जेस स्कूल प्रमाईसिस में डायोसिस के पदाधिकारी ने कुछ भावनाओं को अन्य संस्थाओं को किराए पर दे रखा है। इन किरायेदारों के कारण शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होता है पर इन सब अनियमिताओं के लिए डायोसिस के पदाधिकारी जिम्मेदार नहीं है।
आज रायपुर में सालेम स्कूल के शिक्षकों के निलंबन के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा सिविल लाइन थाना रायपुर का घेराव है। लगता है कि बजरंग दल शिक्षकों के सम्मान के लिए बर्जेस स्कूल के बाहर भी धरना दे देगा।


