Hnbc
अपंजीकृत छत्तीसगढ़ डायोसिस सीएनआई द्वारा पंजीकृत मसीही मेले को समाप्त करने की साजिश
- By 24hnbc --
- Saturday, 31 Jan, 2026
24hnbc.com
रायपुर/बिलासपुर, 1 फरवरी 2026
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ का गौरव और एकमात्र मसीही मेला जिसमे विभिन्न राज्यों से हजारों मसीही लोग उपस्थित होते रहे हैं। यह मेला पिछले 117 वर्ष से लगातार संचालित होता है और इसकी एक समिति है जो पंजीकृत है जो मेले का संचालन सौहार्द रूप में कर रही है, जिसमे विभिन्न कलीसियाओं के विश्वासी व पासबान शामिल होते है।
*बहुत से लोगो को मेले के सन्दर्भ में घटनाक्रम की जानकारी नही है* यह मसीही समाज का दुर्भाग्य ही कहा जाए कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ डायोसिस के पदाधिकारीयो के द्वारा से मेले में हस्तक्षेप व व्यवधान उत्पन्न किया गया और स्वयं मेला संचालित करने का षडयंत्र रचा गया, जबकि मेला आयोजित करने की तिथि एक वर्ष पूर्व ही पंजीकृत संगठन द्वारा निर्धारित कर घोषणा किया गया था।
परन्तु कहते है समाज का दुश्मन कोई और नही पर अपने ही लोग होते है, छत्तीसगढ़ डायोसिस का चेहरा बेनकाब हुआ जिन्होने जानबूझकर मेले के निर्धारित कार्यक्रम के समय पर ही अपना कार्यक्रम उन्होंने तैयार कर लिया और लोगों के बीच में प्रसारित किया और इसी बीच में यह मामला कोर्ट में पहुंचा माननीय उच्च न्यायालय ने इस पर एक आदेश संगठन के पक्ष में जारी किया था, परंतु एसडीएम ने सारे दस्तावेज संगठन के पक्ष में होने के बाद भी संगठन को मेला संचालन हेतु अनुमति नही दी।
*शातिर डायोसिस की नई चाल*
छत्तीसगढ़ डायोसिस द्वारा एक नई चाल चली गई और बैतालपुर जो कि स्वयं CNI का ही चर्च है के द्वारा आवेदन सामने प्रस्तुत करके इस मेले को हस्तक्षेप करने के लिए नया आवेदन प्रस्तुत कर दिया और एसडीएम ने कोर्ट के आदेश को न मानकर संगठन को अधिकृत करने की बजाय उन्होंने CNI के बैतालपुर को मेला आयोजित करने की अनुमति प्रदान कर दी, जो कि माननीय न्यालय की अवमानना है। अतः संगठन द्वारा फिर से कोर्ट में अपील की गई है जिसकी सुनवाई 2 तारीख को है।
*सीएनआई के बैतलपुर मेले की तैयारी चोरी और डकैती के समान से कर रहे है*
ये कैसी मसीहियत है बिशप सुषमा कुमार पूछता है पूरा छत्तीसगढ़ ? कहा है आपलोगो की मसीहियत? पंजीकृत संगठन के गोदाम से मेले के टेंट और अन्य सामग्री दिनदहाड़े डकैती कर ली गयी जबकि इसकी आशंका संगठन ने पहले ही करते हुवे पुलिस को व उच्च अधिकारियों को कर पत्र द्वारा कर दिया था। कल सीएनआई के महान पासबान समीर फ्रैंकलिन, जयदीप रॉबिन्सन, निर्मल कुमार जो कि छत्तीसगढ़ डायोसिस के पदाधिकारी भी हैं के नेतृत्व में एवं अन्य लोगों के माध्यम से डाका डालकर चोरी करके ले गए। जिसका वीडियो भी मौजूद है। संगठन द्वारा इसकी शिकायत एसडीएम के पास नामजद की गई है अब देखना यह है कि न्याय किस तरह से प्रदान किया जाता है यह तो सिद्ध हो गया है कि चर्च आफ नॉर्थ इंडिया छत्तीसगढ़ डायोसिस के द्वारा लगातार असंवैधानिक कार्य कर मसीह समाज के साथ में बहुत बड़ा धोखा और अन्याय किया जा रहा है। अगर पंजीकृत संगठन को न्याय नही मिलता तो प्राप्त जानकारी अनुसार मसीही समाज द्वारा एक बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है।
*मसीही मेला अस्तित्व बचाओ मोर्चा*


