No icon

24hnbc

विष्णु के सुशासन को आईना दिखाता बलौदाबाजार

24hnbc.com
बिलासपुर, 11 नवंबर2024।
राज्य की प्रशासन और गृह मंत्रालय कौन और कैसे संभाल रहा है इसे देखने के लिए बलौदाबाजार का एक चावल उठा कर देखना पर्याप्त है। पता चल जाता है कि विष्णु के रत्नों में कितना दाम है। बलौदाबाजार में स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों पर ही सबूत लाने की जिम्मेदारी दे दी, कहा यदि गलत शिकायत की तो तुम्हारे विरुद्ध ही कार्यवाही होगी। उनके इस बयान के कुछ दिन बाद भाजपा से निर्वाचित जन प्रतिनिधि ने जिसका दफ्तर पुलिस थाने से कुछ मीटर दूर है। पुलिस को उनकी हैसियत दिखा दी.... 
जिले के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में खादी, खाकी, काला कोट और पत्रकार सबकी संलिप्तता अब चालान की विषय वस्तु है। और इसकी पहले सबसे बड़ा हादसा जिस पर एक सदस्यीय जांच आयोग बैठा है। काम कर रही है कलेक्टरेट धू-धू कर कर जल रहा था। वह आग भले ही बुझा दी गई पर नीचे पूरा जिला सुलग रहा है। प्रदेश का नेतृत्व इस आग को शायद बुझाना नहीं चाहता लोकतंत्र की मर्यादाएं तार-तार हो रही है। जिस पर संभालने की जिम्मेदारी है वे ही इसे तोड़ रहे हैं। 
पत्रकारों ने जब जिले की स्वास्थ्य समस्या पर पूछा तो मंत्री महोदय को सीधा जवाब देना था अपनी जिम्मेदारी माननी थी उल्टे उन्होंने पत्रकारों पर ही सवाल जड़ दिया। असर निर्वाचित जनप्रतिनिधि ने पत्रकारों के साथ-साथ पुलिस को भी लपेट लिया। हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने कहा है कि भाजपा को कीटनाशक की जरूरत है। वे सही कह रहे हैं। यदि भाजपा ने अपने भीतर फैल गये खरपतवार पर कीटनाशक नहीं डाला तो सबसे पहले वही फसल चौपट होगी जिसे उन्होंने लगाया है। पूरे राज्य में ऑडियो के माध्यम से विष्णु के सुशासन की संगीत लहरियां जब बजती है तब बलौदाबाजार जिला उसे आईना दिखाता है।