No icon

24hnbc

नशे की डबल डोज की गिरफ्त में विश्वगुरु

24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2022। हमारा दिल बहुत तेजी से नशे के डबल डोज में फसता जा रहा है एक तरफ हमारे नेता अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए धर्म को नशे के समान चटा रहे हैं और दूसरी तरफ ड्रग्स का कारोबार तेजी से फैल रहा है। इस बात का अंदाज सिर्फ 3 तथ्यों से लगता है। 1 सितंबर 2021 को 21 हजार करोड़ का ड्रग्स मुन्द्रा बंदरगाह से पकड़ा जाता है 632 करोड़ रुपए का ड्रग्स केंद्रीय गृह मंत्री के उपस्थिति में जलाया जाता है और 1 लाख 75 हजार करोड़ का ड्रग्स गायब है । 144 किलो गांजा गुजरात के एक थाने से चोरी हो जाता है गुजरात में मसालों की आड़ में ड्रग्स का धंधा खूब फल फूल रहा है। ड्रग्स संशोधित करने के सैकड़ों छोटे-मोटे कारखाने गुजरात में कार्यरत हैं हाल ही में बड़ोदरा में 1125 करोड़ रुपए के एमडी ड्रग्स का कारखाना पकड़ा गया नशे के कारोबार का सीधा फार्मूला है जितना माल पकड़ा जाता है उसका 7 बुरा बाजार में होता है । ऐसे में देश को नशे के डबल डोज में जकड़ रखा है इसे मानने में थोड़ी तकलीफ तो हो रही है ऊपर से हमारे नेता जिन्हें चुनाव चिन्ह ही सफाई का हथियार मिला है वे सलाह देते हैं । रुपए पर लक्ष्मी, गणेश की फोटो लगाओ..... क्योंकि अर्थव्यवस्था अब हमारे से संभल नहीं रही है। एकमात्र भारत जोड़ो यात्रा ही ऐसी है जहां पर नेता के साथ जनता जुड़ती चली जा रही है और बेरोजगारी, महंगाई जैसी आम जनता की समस्या पर चर्चा हो रही है। कल सोशल मीडिया पर एक जोक जमकर चला भारत से मांग उठी ब्रिटेन में हिंदू वंशी प्रधानमंत्री बना है हमारा कोहिनूर कब वापस आएगा. ..... उत्तर मिला वापस तो कर दूंगा पर एक शर्त है, बेच तो नहीं दोगे...... यह जोक हमारी गिरीति साख को बताने के लिए पर्याप्त है। आरएसएस ने 77 में एक नारा लगाया बेटा कार बनाता है मां बेकार बनाती है क्या आरएसएस का वर्तमान नेतृत्व अपने ही इस नारे को भूल गया। आज हमारी बेरोजगार दर 7.85 है और ग्रामीण क्षेत्र में यह 8% को पार कर रही है। पिछले माह ईपीएफ के 1 लाख 25 हजार खाते बंद हो गए यही तो नशे की डबल डोज है।