No icon

24hnbc

राम रहीम को जेड प्लस बीजेपी का दोगलापन

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। सकारात्मक सोचने के परिणाम हमेशा अच्छे नहीं आते यह बात हरियाणा की निर्वाचित सरकार के मंत्री एवं अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को याद रखना चाहिए। इन दिनों राम रहीम असली नाम हरपाल सिंह कि फरलो का है। दो हत्या के मामले में आजीवन कारावास बलात्कार के मामलों में 10 -10 साल की सजा प्राप्त यह शातिर अपराधी जो रोहतक सुपेला जेल का कैदी है। इन दिनों बाहर है केंद्र सरकार ने उसे जेड प्लस सुरक्षा दे रखी है। केंद्र का ही नारा है "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" और इसी नारे से इंस्पायर होते हुए जेड प्लस सुरक्षा का निर्णय लिया जाता लगता है। हजारों की संख्या में बेटियों को तो सुरक्षा दी नहीं जा सकती ऐसे में एक बलात्कारी को जेड प्लस की सुरक्षा में रखना सकारात्मक निर्णय का बहुत अच्छा उदाहरण है। बेवजह लोग हरपाल सिंह की फरलो को मुद्दा बना रहे हैं। हरपाल सिंह पर डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति जो सांध्य दैनिक पूरा सच का संपादक थे की हत्या का आरोप था और उन्हें 2019 में इन दोनों मामले में आजीवन कारावास हुआ। जेड प्लस सुरक्षा में 36 सुरक्षाकर्मियों की 3 स्तरीय सुरक्षा होती है पहला घेरा एनएसजी, दूसरा एसपीजी और तीसरे में आईटीबीपी, सीआरपीएफ के जवान होते हैं। हरपाल सिंह के छोटे-मोटे झूठ और भी हैं असल जन्मदिन 10 जुलाई किंतु स्वयं को राष्ट्रभक्त बताने के लिए 15 अगस्त। असल जन्म स्थान पंजाब कीकर, झूठ गुरुसर मोडिया राजस्थान, स्वयं को अत्यंत विद्यावान बताने वाला हरपाल दसवीं में सप्लीमेंट्री पाया देश में धर्म और राजनीति की चाशनी ने धर्म को अफीम में तब्दील कर दिया है इसलिए भक्त किसी के भी हो सकते हैं सो हरपाल सिंह के भी हैं डेर सच्चा सौदा का आश्रम बिलासपुर रतनपुर मार्ग पर भी है और एक बात हरपाल सिंह के आने से बिलासपुर की जमीन भी धन्य हुई है। लोगों ने महंगी काली गाड़ियों का काफिला जहां भी देखा है वाह रे हरपाल सिंह जिस दिन सिरसा से पंचकूला कोर्ट जाना था उस दिन 400 गाड़ियों के काफिले में गया सजा मिल जाने पर हेलीकॉप्टर से जेल गया भक्ति में सराबोर या भाड़े के गुंडों ने वह तूफान उठाया की जिले में हिंसा को नियंत्रित करने 1, 2, 10, 20 नहीं कूल 177 एफआईआर हुई 2100 गिरफ्तारी हुई भक्तों के पास से एके-47 तक बरामद की गई किंतु अभी तक किसी भी मामले में न्यायालय का कोई निर्णय नहीं आया है। जिस व्यक्ति के सजायाफ्ता हो जाने, जेल जाने से इतनी हिंसा भड़कती हो उसे फरलो देना आम नागरिकों की जान को खतरा पैदा करने वाला है। ऐसे में हरपाल सिंह को फरलो भले ही नियम के तहत मिली हो आलोचना का बड़ा विषय है और भारतीय जनता पार्टी का दोगलापन चाल चरित्र चेहरा सब कुछ उजागर करने वाला है।