No icon

24hnbc

पहले पुलिस को दो ज्ञापन, किसी को करो बदनाम, फिर बेच लो अपनी जमीन

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर/ मस्तूरी। मस्तूरी अनुभाग दर्रीघाट क्षेत्र में जिसे राजस्व वर्गीकरण के अनुसार पटवारी हल्का नंबर 25 के रूप में जाना जाता है। यहां पर खातेदार कीर्तिवर्धन, हर्षवर्धन के खातों में मिसल से 5 एकड़ अधिक जमीन हो गई है। यह खेत 77/3, 113/17, 20/3 में हुआ हर्षवर्धन, कीर्तिवर्धन, संतराम, संजय कश्यप वह नाम है जो 1 साल पूर्व बिलासपुर आईजी को इस आशय का ज्ञापन दे रहे थे की क्षेत्र की महिलाएं टांकेश्वर पाटले और मस्तूरी के नागेंद्र राय के आतंक से परेशान हैं। कीर्तिवर्धन, हर्षवर्धन और ज्ञापन देने वाले अन्य नाम उन्हीं जमीनों में क्रेता- विक्रेता हैं जिनके ऊपर यह आरोप है कि यह जमीन खाते में विधि अनुसार नहीं आई है और पूरा खेल कथित भूमि स्वामी और हल्का पटवारी द्वारा खेला जा रहा है। इस बात में कोई शंका नहीं कि टांकेश्वर पाटले ने भी इन्हीं खसरो में जमीन खरीदी किंतु उसने जमीन अन्य खातेदारों से ली है। पारिवारिक बटवारानामा के अनुसार खाता विभाजन हुआ किंतु कुछ खातेदार ऐसे हैं जिन्होंने अपने हिस्से से कई गुना ज्यादा भूमि बेच दी, कुल मिलाकर भूमि घोटाला चाहे किसी ने किया हो, कलम तो हल्का पटवारी की ही फस रही है और इस बार खाते से अधिक भूमि बेचने वाले विपक्षीपार्टी के पदाधिकारी बताए जाते हैं। दर्रीघाट में खातेदार इन दिनों अपनी अपनी जमीन का बी1 निकालकर यह चेक कर रहे हैं कि क्षेत्र की कुल भूमि 110 एकड़ से बढ़कर 125 एकड़ कैसे हो गई है। बड़े अधिकारी के कान भी इन भूमि घोटालों के बाद अब सचेत है, तहसीलदार ने नामांतरण पर रोक लगा रखी है।