24hnbc
करोड़ों के घोटाले पर न्यायालय ने लिया संज्ञान, रुकी अर्बन बैंक चुनाव प्रक्रिया
- By 24hnbc --
- Sunday, 26 Dec, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। 24hnbc लगातार अर्बन बैंक में संचालकों द्वारा किए जा रहे आर्थिक अनियमितता पर लिख रहा है। शेयर धारको का डिविडेंड ना देना, नीतिगत निर्णय ऊपर निर्णय ना लेने केवल रोजमर्रा के काम करने के निर्देश के बावजूद रेलवे के अर्बन बैंक के संचालक मंडल अवैध रूप से ना केवल पदोन्नति दे रहा था साथ ही नए पद सृजन कर अपनी चहेतों को नौकरी पर भी रख रहा था यहां तक की तबादले के लिए भी ऊपरी कमाई के आरोप संचालक मंडल पर लगते रहे थे। बैंक को पूरा तरह खोखला करने के बाद निर्वाचन अधिसूचना जारी कर दी गई थी तभी हमने नियम विपरीत बताया था जोन की एक यूनियन ने निर्वाचन प्रक्रिया को न्यायालय में चुनौती दी थी न्यायालय ने बैंक के चुनाव को जांच तक रोक दिया है । अब देखने लायक किया होगा कि वर्तमान पदाधिकारी अपनी अनियमितताओं को बंद करके रोजमर्रा का काम करते हैं या पूर्ववत अपना भ्रष्टाचार का मार्ग जारी रखते हैं


