No icon

24hnbc

स्वयंभू रसूखदार बिल्डरों को यह क्या हो गया है....? एक खिला रहा जुआ वसूल रहा नाल, दूसरा चुरा रहा औरों की करोड़ों की निजी भूमि

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। कोरोना का काल में कॉलोनाइजर का धंधा चल रहा है मंदा यह बात बिल्डर ही बोलते हैं वे बताते हैं कि माल तैयार खड़ा है किंतु न तो लेवाल है ना पूछाल और ना ही खरीदार यहां तक की बड़ी-बड़ी मार्केटिंग की तरकीब निकालने के बावजूद, विज्ञापन देने के बाद भी एक अदना सा फ्लैट, प्लॉट, बांग्ला, कोठी, फार्म हाउस नहीं बिक पाता। यह सब कोई और नहीं बिल्डरों की संस्था क्रेडाई के पदाधिकारी स्वयं बताते हैं दूसरी तरफ दैनिक अखबारों में सुर्खी के साथ छपा की गवलानी के फार्म हाउस पर चल रहा था जुआ! और जुए की फड़ पर कई अग्रवाल धनकुबेर बैठे थे इन दिनों एक और समाचार जोर शोर से चल रहा है जिसमें 1-2 नहीं 16 भू स्वामियों ने कॉलोनाइजर बिल्डर बृजेश साहू और उनकी मार्केटिंग कंपनी सृष्टि पर जमीन दबाकर टीएनसी, विकास अनुज्ञा, रेरा पंजीयन कराने के साथ प्लॉट बेचने के आरोप लगाए हैं। पाठकों को याददाश्त के लिए यह बताना जरूरी है की बृजेश साहू गीतांजलि सिटी प्रोपराइटर संत कुमार साहू के छोटे भाई हैं उनके परिवार ने एक से अधिक सदस्य पटवारी की नौकरी छोड़कर बिल्डर बन गए हैं इतना ही नहीं बृजेश साहू पहले भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय थे बाद में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की टिकट पर बिलासपुर विधानसभा का चुनाव लड़े हैं। साहू समाज के प्रभावशाली पदाधिकारी हैं, बिल्डरों की संस्था क्रेडा के पदाधिकारी हैं, साथ में गायत्री ट्रस्ट बिलासपुर के भी पदाधिकारी हैं । किंतु जमीन के लालच ने एक आद दो करोड़ नहीं जिस जमीन को बिल्डर ने दबाया है उसकी बाजार कीमत 2400 रुपये स्क्वायर फीट है यह कोई और नहीं सृष्टि मार्केटिंग एजेंसी का ही डाटा है इन दिनों डिजिटल सुविधाओं के नाम पर स्वर्णिम एरा में एक एक मकान आधा-आधा करोड़ में बेचा जा रहा है 50000 स्क्वायर फीट की भूमि जो दवा ली गई है आराम से 10 से 12 करोड़ की होगी दूसरी ओर गवलानी जैसे प्रतिष्ठित नागरिक के फार्म हाउस पर चल रहा है जुआ फड पर जो नामचीन जुआरी बैठे हैं वह लाख के नीचे का दाओ ही नहीं लगाते तब सहज ही अंदाज लगाया जा सकता है की इस फड का संरक्षण शुल्क कितना होगा अब यही कहा जा सकता है कि कोविड की मार ने बड़े स्थापित बिल्डरों को क्या क्या न करने पर मजबूर कर दिया। 

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: