24hnbc
बिलासपुर डीपीओ सुकमा हुए ट्रांसफर को रुकवाने पहुंचे राजनैतिक शरण में
- By 24hnbc --
- Monday, 23 Aug, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सिंह का गंभीर शिकायतों के बाद राज्य शासन ने सुकमा तबादला तो कर दिया है और उनके स्थान पर निशा मिश्रा को जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर पदस्थ करते हुए विभाग के डायरेक्टर ने निशा मिश्रा को डीपीओ का पदभार ग्रहण करने के लिए रिलीव भी कर दिया है लेकिन विवादित डीपीओ रहे सुरेश सिंह द्वारा अपना तबादला नक्सल प्रभावित जिला सुकमा से कैंसिल कराने दौड़-धूप शुरू कर कर दिया गया है इस बारे में विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक सुरेश सिंह बिलासपुर से अपना तबादला रुकवाने के लिए राजनीतिक संरक्षण दाता की सलाह पर राजधानी के कुछ राजनीतिक लोगों की शरण में पहुंच गए हैं यह भी पता चला है कि पहुंच रखने वाले जिस शख्स के सहारे सुरेश सिंह अपना तबादला सिफारिश की बदौलत रुकवाना चाहते हैं उनसे बडे लेनदेन की भी खबर है लेकिन सूत्रों का यह भी कहना है कि क्योंकि सुरेश सिंह का तबादला समन्वय समिति के द्वारा हुआ है इसलिए तबादला कैंसिल होने और सुकमा के बदले बिलासपुर से कहीं और संशोधित तबादला आदेश हो पाने की गुंजाइश कम ही लग रही है फिर भी जोर आजमाइश राजधानी में जारी है सुरेश सिंह का तबादला कांग्रेस संगठन के कई महत्वपूर्ण नेताओं की शिकायत तथा व्यापक अनियमितता के आधार पर हुआ है और यदि सुरेश सिंह अपना तबादला रुक वाने में सफल हो जाते हैं तो शिकायतकर्ता उन बड़े कांग्रेसी नेताओं की प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है ऐसी स्थिति में सत्तारूढ़ दल के नेताओं की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए सुरेश सिंह का तबादला निरस्त या संशोधित होने की संभावना नहीं दिख रही है वैसे भी सुरेश सिंह के तबादला आदेश जारी करने के बाद राज्य सरकार द्वारा तबादले के विरुद्ध स्थगन के लिए सुरेश सिंह द्वारा हाई कोर्ट जाने की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने केविएट दायर करने की भी तैयारी की है इस लिहाज से स्वयं राज्य सरकार सुरेश सिंह के तबादले को निरस्त करने संशोधित करने के पक्ष में बिल्कुल दिखाई नहीं दे रही है। पूरी स्थिति इस हफ्ते स्पष्ट हो जायेगी क्योंकि स्थांतरित स्थान पर पदभार ग्रहण करने के लिए एक सप्ताह का वक्त दिया गया है ।


