No icon

24hnbc

राज्य में बने 4 और नये जिले, बदलेगी विकास की तस्वीर

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर । स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ राज्य को चार और नए जिले प्राप्त हुए । मध्य प्रदेश से विभाजन के समय छत्तीसगढ़ में मात्र 16 जिले थे 2001 से 2003 के बीच एक जिला बनाने के लिए बहुत कोशिशों के बाद भी सफलता नहीं मिलती थी। 2003 के बाद राज्य में जिलों की संख्या लगातार बढ़ रही है ऐसा माना जाता है कि जिला बनने से विकास तेजी से होता है सच्चाई वही नागरिक बता सकता है जो नए जिले का बाशिंदा हो, आज कोरिया जिले से कटकर मनेंद्रगढ़ नया जिला बना है रेलवे की दृष्टि से यह अनूपपुर , चिरमिरी रूट पर है और नेशनल हाईवे 43 पर स्थित है। कोल माइंस की दृष्टि से धनाढ्य है यहां पर पूर्व से केंद्रीय विद्यालय भी है पानी भरपूर है क्योंकि हसदेव नदी के किनारे हैं। 
दूसरा जिला शक्ति जांजगीर चांपा से कटकर बना जिसमें जयजयपुर, मालखरौदा, बाराद्वार और डबरा ब्लॉक आते हैं। जनप्रतिनिधित्व की दृष्टि से देखा जाए तो शक्ति में नगरपालिका है रियासतों की इतिहास को जानने वाले समझ सकते हैं कि शक्ति रियासत का पूरा राजनीतिक महत्व कितना है जांजगीर-चांपा जिला जब बिलासपुर जिले से कटकर बना तब उसके बाद शक्ति के रूप में जांजगीर का एक पहला विखंडन है नया जिला बनने से इस क्षेत्र की राजनीतिक तस्वीर भी बदलेगी। 
तीसरा जिला सारंगढ़ जो रायगढ़ जिले से कटकर बनेगा राजगौढ़ इतिहास के अनुसार यह संबलपुर राज्य का हिस्सा हुआ करता है एक समय सारंगढ़ रतनपुर राज्य का भी हिस्सा था जहां पर नगर पालिका परिषद है क्षेत्र के प्रमुख गांव सरसीवा, मधुबन, बरमकेला, चंद्रपुर, सारंगढ़ नेशनल हाईवे 2016 पर स्थित है जिला मुख्यालय रायगढ़ से 62 किलोमीटर दूर है राजनीतिक दृष्टि से लोकसभा क्षेत्र सारंगढ़ के नाम से ही जाना जाता है इस तरह सारंगढ़ जिला अब सीधा लोकसभा का प्रतिनिधित्व करता है । 
चौथा जिला मानपुर राजनांदगांव से कटकर बनेगा इस जिले के बनाने के पीछे नक्सल प्रभाव को खत्म करना सबसे बड़ा कारण है राजनादगांव जिला मुख्यालय से मानपुर लगभग 8 किलोमीटर दूर है और राजधानी रायपुर से इस जिले की दूरी केवल 67 किलोमीटर दूर है मानपुर के आसपास दुर्ग भिलाई और खेरागढ़ तहसील की सीमाएं आती है नया जिला एससी बाहुल्य क्षेत्र होगा यहां पर कुल जनसंख्या पर 73.5% एससी आबादी है इस तरह अब जैसे ही 4 जिले और बनेंगे तो राज्य का नाम छत्तीसगढ़ अपने पूरे भावार्थ को पा जाएगा। 
 

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: