24hnbc
चुनावी टिकट के दावेदार डॉक्टर का पूरा निर्माण ही अवैध
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर । उच्च व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त नागरिकों के द्वारा यदि अवैध इमारतों में व्यवसाय का संचालन किया जाए तो इसे क्या कहा जा सकता है। बिलासपुर में यूं तो हजारों ऐसी इमारतें हैं जिनका नक्शा कुछ पास हुआ है और बनी कुछ और है। ऐसा ही एक मामला मामा भांजा तालाब रोड पर स्थित एक अस्पताल का है बताया जाता है कि अस्पताल का डॉक्टर पुराना रसूखदार है और बिलासपुर विधानसभा टिकट के लिए इन दिनों बिलासपुर रायपुर रोड स्थित एक नेता के दरबार में लगातार हाजिरी भी बजाता है। चिकित्सक बिलासपुर का पुराना नामचीन डॉक्टर है बताया जाता है कि मरीजों को लूट लूट कर यूं ही डोनेशन के दम पर अपने परिवार के एक सदस्य को गायनिक भी बनाया है किंतु गायनिक चिकित्सक का आत्मविश्वास ही नहीं बनता कि वो अपने चिकित्सकीय पेशे को दम दारी के साथ पूरा करें । डॉक्टर ने इस जमीन को अविभाजित मध्यप्रदेश के वक्त क्रय किया था। मात्र 1949 वर्ग फिट की भूमि का एक टुकड़ा 96 से ही विवाद में था इस बात का उल्लेख रजिस्ट्री में भी है। बाद में यह मामला व्यवहार न्यायालय से समाप्त हो गया डॉक्टर ने न तो उस वक्त निर्माण की शर्तों को पूरा किया ना बाद में, पूरे भूमि पर निर्माण वह भी बहु मंजिला कर डाला है बताते हैं कि वर्तमान नियमों के मुताबिक ना तो यहां पर नर्सिंग होम संचालित हो सकता है ना ही इसे व्यावसायिक इमारत के तहत अन्य किसी गतिविधि के लिए अनुज्ञा हो सकती है किंतु डॉक्टर ने नोटों की दम पर स्वास्थ्य विभाग को खरीद लिया और नियमों को ताक पर रखकर नर्सिंग होम संचालन की अनुमति ले ली।


