No icon

24hnbc

बिलासपुर प्रेस क्लब संदर्भ - 5

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर। आज अभी प्रेस क्लब बिलासपुर में मतदान चल रहा है। आज ही मतों की गणना भी हो जाएगी और परिणाम भी आ जाएंगे असल में सदस्यों को केबल चुनाव के वक्त ही सक्रिय नहीं होना चाहिए। उन्हें चाहिए कि वे अगले चुनाव तक सक्रिय रहे और जीते हुए प्रत्याशी को जब वह पदाधिकारी बन जाए तो मनमानी न करने दें प्रत्याशी पदाधिकारी बनते ही तानाशाही पर उतारू हो जाता है नियमों को ना मानकर अपनी मर्जी के अनुसार संस्था को चलाना शुरु करता है एक समय था जब प्रेस क्लब में साल भर में संगोष्ठी या हो जाती थी। जिनसे क्रियाशील पत्रकारों को लाभ होता था किंतु अब ऐसा नहीं है ना तो कोई प्रशिक्षण होता है ना ही वरिष्ठ पत्रकारों के व्याख्यान ऐसे में संस्था केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस का अड्डा बन गया यदि प्रेस कॉन्फ्रेंस की करानी है तब तो प्रतिस्पर्धा शुरू हो जाएगी क्योंकि वह दिन दूर नहीं जब प्रेस क्लब से ज्यादा अच्छे कॉन्फ्रेंस हॉल बन जाएंगे और सक्रिय पत्रकार अन्य स्थानों पर एकत्र होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लिया करेंगे ऐसे में आज जब 450 मतदाता मतदान कर रहे हैं तो कम से कम वे मतदाता जो सक्रिय पत्रकार हैं और रोज खबरों के लिए संघर्ष करते हैं इस तथ्य को समझें कि चुनाव 1 दिन होता है किंतु पत्रकारों को अपना प्रदर्शन रोज करना है ऐसे में संस्था भी उतनी ही सक्रिय हो जितना सक्रिय पत्रकार होता है।