No icon

24hnbc

महंगाई ने बिगाड़ दी गृहस्थी की गाड़ी, बढ़ेंगे पारिवारिक विवाद

24hnbc.com
बिलासपुर, 20 नवंबर 2026। 
इस बार जो महंगाई आई है उसका समाधान तब तक नहीं हो सकता जब तक सरकार बाजार में हस्तक्षेप नहीं करें केवल मौद्रिक नीति के भरोसे इस महंगाई से नहीं लड़ा जा सकता। बीते महीने थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई 12.3% पहुंच गई यह चिंता जनक है। मुद्रा स्थिति मापने की मौजूदा सीरीज में यह सबसे ऊंचा स्तर है। 49 महीना में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई इतनी ऊंची कभी नहीं हुई। थोक मूल्य सूचकांक का असर खुदरा महंगाई पर 1 से 3 महीने में आता है पर इस बार यह तत्काल दिखाई दे रहा है। तेल से लेकर अनाज, दाले, एफएमसीजी सब कुछ का रेट बढ़ा है। खुदरा महंगाई रिजर्व बैंक की 6% की ऊपरी सहन सीमा पार कर गई आने वाले महीनों में यह और बढ़ेगी। थोक महंगाई में उछाल का कारण ईंधन और बिजली को बताया जा रहा है। 
खनिज तेल में 45.6%, कोयले में 10.5% और बिजली में 8.1% महंगाई दर्ज की गई। प्राकृतिक गैस में 70.8 प्रतिशत महंगाई दर्ज की गई। आखिर परिवहन, उत्पादन सब का गणित बिगड़ गया। तो महंगाई से निपटने के लिए तत्काल बाजार में हस्तक्षेप जरूरी है। कर व्यवस्था को प्रगतिशील बनाना ही होगा अन्यथा भाजपा सरकार के हाथ से गेम निकल गया। अब पीपली लाइव का गाना सखी सैंया तो खूब ही कमात हैं महंगाई डायन खात जात है यह गाना झूठ हो गया। सैया हो या भैया, बाप हो या मां कमाई घट गई है कमाई के अवसर घाट गए हैं और महंगाई के चक्कर में तलाक तक की नौबत है क्योंकि बच्चा पैदा करना, लिविंग स्टैंडर्ड को मेंटेन करना और गृहस्ती के बोझ को चलाना अब मुमकिन नहीं है तो बेहतर है शादी को टालना। पहले तो युवा शादी के पचड़े से डर रहे हैं वे लिव इन में जा रहे थे अब पंजीयन की बाध्यता के बाद हायर एंड फायर पर चले जाएंगे।