No icon

24hnbc

आय घटी बचत गायब ऊपर से रोज मार रही बड़ेती महंगाई

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर । देश की लगभग 40 करोड़ कामकाजी आबादी में से आधे पर इन दिनों न्यूनतम एक लोन हैं और उस लोन को भी चुकाने में पसीना छूट रहे हैं । लोगों की आय घटी फिर बचत गायब होने लगी इस बात को एक ही तथ्य से समझा जा सकता है कि गोल्ड लोन में 82% की वृद्धि देखी गई है पिछले 6 माह में गोल्ड लोन में डिफाल्टरो की संख्या तेजी से बढ़ी है केवल मुथूटफाइनेंस में ही 404 करोड रुपए का सोना नीलाम किया है। ऐसे मे नहीं समझा जा सकता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था कितने नाकामी के दौर से गुजर रही है। सीपीआई कंज्यूमर प्राइज, इनफ्लेक्शन के अनुसार महंगाई दर में 4.3% की वृद्धि देखी जा सकती है। होलसेल प्राइज, इनफ्लेक्शन, डब्लू पी आई 6.30% की वृद्धि पर है समझा जा सकता है की थोक मूल्य सूचकांक भी बिगड़ैल बैल के समान बढ़ रहा है । खाद्य महंगाई 1.96% से 5 दशमलव तक है। मूंगफली तेल में 20% सरसों तेल में 50% सोयाबीन तेल में 60 से 70% वनस्पति तेल में 45% सनफ्लावर और पाम तेल में 60% की तेजी देखी जा सकती है। 
सीधे शब्दों में जो तेल ₹70 प्रति 910 ग्राम था इस समय ₹160 प्रति 910 ग्राम है इसी तरह अरहर दाल, उड़द, मूंग, मसूर चना सभी में 30 से ₹40 प्रति किलो की वृद्धि हो चुकी है। सोयाबीन तेल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सोयाबीन से बनी बरी की कीमतों में भी उछाल आया है 20 दिन पूर्व बिलासपुर के खुले बाजार में जो सोयाबीन बरी जो ₹70 किलो बिक रही थी इस समय 110 से ₹120 प्रति किलो है एक ही सामान में इतनी वृद्धि से मंचूरियन बनाने वाले, कटलेट बनाने वाले, कीमा कबाब और सोयाबीन चिल्ली बनाने वालों की चीख निकल रही है । आखिर दाम बढ़ोतरी का ठीकरा किसके सिर पर फोड़े दुकानों के आसपास रंगा बिल्ला का पोस्टर भी दिखाई नहीं देता बढ़ती महंगाई ने हरी सब्जियों का सुख भी छीन लिया है। बिलासपुर बाजार में आज हरी मिर्च ₹105 से ₹120 तक देखी गई है कुल मिलाकर पेट्रोल, कुकिंग, ऑयल के बाद अब काजू को छोड़ ऐसी कोई भी वस्तु नहीं है जिसका दाम बढ़ा ना हो फिलहाल 1 माह पूर्व जो काजू लगभग ₹700 था अभी वर्तमान में लगभग ₹500 चल रहा है अब आम आदमी काजू खा कर तो खुश नहीं हो सकता पेट भरने के लिए आटा दाल सब्जी ही चाहिए।