24hnbc
शिक्षक दिवस के दिन भी सालेम में खूब चली स्तरहीन राजनीति
- By 24hnbc --
- Saturday, 06 Sep, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 7 सितंबर 2025।
जिस तरह से नैतिक मूल्यों का अवमूल्यन और व्यवहारवादी राजनीति समाज के हर स्तर में देखी जा रही है तो शैक्षणिक जगत और उसकी शालाएं इस रोग से दूर कैसे रह सकती है। शिक्षक दिवस के मौके पर ऐसे कई समाचार आए जहां प्रबंधन और उसके कृपा पात्र शिक्षकों ने ही अपने साथी शिक्षकों को प्रताड़ित किया या नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन और उनके द्वारा फर्जी संचालित किया जा रहे स्कूलों की दर्जनों शिकायतें हैं पर शिक्षक दिवस के दिन इसी राजनीति को किया जाए और इस घटिया राजनीति में स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी शामिल कर लिया जाए तो यह मान ले की भारतीय शिक्षा पद्धति का वह दोहा जिसमें गुरु और गोविंद में से पहले किसके चरण स्पर्श किए जाएं बेमानी है। इसी कम्युनिटी द्वारा संचालित स्कूल और अस्पतालों में सेवा, समर्पण, उच्च नैतिक मूल्यों का संवहन, संरक्षण की एक लंबी परंपरा रही है जो अब बाजार बाद से प्रभावित होकर पूरी तरह दम तोड़ रही है। राजनीतिक चश्मे, अपना पराया देखते हुए दर्जनों शिक्षकों को निलंबित कर कर रखा गया है और स्तरहीन राजनीति की, उन्हें शिक्षक दिवस जैसे कार्यक्रम से भी दूर रखा जाता है। अभी कुछ माह पूर्व ही इसी स्कूल को स्कूल ने इंतजाम करके एक पुरस्कार प्राप्त किया और उसे अवसर पर रखे गए कार्यक्रम का प्रबंधन वाले तरीके से प्रचार-प्रसार भी किया गया।


