24hnbc
बिना अप्रूवल शुरू हुआ बैराज का काम
- By 24hnbc --
- Friday, 12 Feb, 2021
बिलासपुर 24 hnbc.
अरपा नदी के बिलासपुर क्षेत्र में 12 महीने पानी रहे इसके लिए शिव घाट और पचरी घाट मे बैराज बनाने का निर्णय लिया गया है। इन बैराजो की निर्माण लागत 48 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है । वित्तीय अनुमोदन प्राप्त हो चुका है किंतु अभी डाई फ्रॉम वॉल का अप्रूवल आना अभी शेष है किंतु अप्रूवल के बिना ही नदी पर डाई फ्रॉम वॉल का काम शुरू हो गया है विभाग के अधिकारी मानते हैं कि अप्रूवल नहीं है और काम चल रहा है किंतु वे इसे बैराज का मूल काम होने से मना करते हैं जबकि बैराज के जानकार बताते हैं कि डाई फ्रॉम वॉल भाग किसी भी बैराज के आत्मा है और इसी पर ढांचा खड़ा होता है। कुल मिलाकर ऐसा लगता है कि विभाग को कमीशन खोरी की आदत इतनी ज्यादा पड़ गई है कि बिना अनुमति बिना अप्रूवल काम को प्रारंभ कर दिया जाता है। पूर्व में पीडब्ल्यूडी ने सर्किट हाउस मुंगेली नाका में भी यही त्रुटि की थी और ऐसी ही गलती जल संसाधन विभाग ने अपने परिसर में मीटिंग हॉल बनाते समय की बताते हैं कि लोकार्पण के समय भी मीटिंग हाल का अप्रूवल प्राप्त नहीं था सर्किट हाउस निर्माण की भी यही कहानी है।


