24hnbc
ग्राम पंचायत भवन को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा
- By 24hnbc --
- Friday, 12 Feb, 2021
बलौदाबाजार 24 hnbc.
-- बलौदा बाजार भाटापारा जिले के भाटापारा विकासखंड के पास में ही महज ही दूरी पर लगा हुआ ग्राम पंचायत माँचाभाट जहां पर ग्राम पंचायत भवन का कार्य बड़े जोरों शोरों से चल रहा है और उसे नई नवेली दुल्हनिया की तरह ही सजाया जा रहा है कहने का तात्पर्य है कि 25--30 वर्ष पुराना माँचाभाट का ग्राम पंचायत भवन जो पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका था जिससे वर्तमान के जनप्रतिनिधि लोग इतने दुखी और परेशान थे और ग्राम पंचायत भवन में बैठने तक की व्यवस्था भी नहीं थी ऊपर से जर्जर होने के साथ-साथ कई बार तो बरसात के समय में जो छत से सीमेंट का टुकड़ा भी गिर जाया करता था अब इस अवस्था में अभी के जनप्रतिनिधि करे तो क्या करें क्योंकि ग्राम पंचायत में बैठक तो करना ही है, ग्राम पंचायत के कार्यों की रूपरेखा तो तैयार करना ही है ऐसे में तो ग्राम पंचायत भवन की रूपरेखा तैयार करने के लिए ग्राम पंचायत भवन को मरम्मत का कार्य किया जा रहा है साथ ही साथ पुताई,लिपाई का भी काम बड़े जोरों शोरों से है जहां पर दरारे थी वहां पर मटेरियल लगाकर उसे पुनः तैयार किया जा रहा है ताकि जब तक हो चल जाए इस तरह से जैसे कि कोई दुल्हनिया को श्रृंगार करके सजाया जाता है सुंदर सुंदर वस्त्र पहनाए जाता है उसी प्रकार से ग्राम पंचायत भवन को मरम्मत करते हुए माल मटेरियल की आवश्यकता अनुसार कार्यप्रणाली की योजना को करते हुए पुताई करके सुंदर ग्राम पंचायत भवन का पुनरावृति कार्य कराया जा रहा है ग्राम पंचायत के सरपंच शांति राम कुमार यादव ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत माँचाभाट में मूलभूत की सुविधाओं से हम आज भी वंचित हैं क्योंकि पूरा 1 वर्ष करो ना काल में व्यतीत हो रहा है और अभी तक ग्राम पंचायत में काम काज की बागडोर भी नहीं मिली है क्योंकि ग्राम पंचायत में शासन से जो ग्राम पंचायत के लिए कार्य योजना मिलती है वह भी नहीं हो पा रही है सिर्फ गठान का कार्य मिला लेकिन वह भी अभी तक प्रस्तावित नहीं हुआ है ग्राम पंचायत में सीसी रोड का कार्य हुआ है लेकिन अभी मुक्तिधाम में सेट की जरूरत है ग्राम पंचायत माँचाभाट में विद्युत की मुख्य समस्या है क्योंकि विद्युत का वोल्ट बहुत ही कम रहता है जिससे कि कम रोशनी में दिक्कत पैदा होती है साथ ही ट्यूबेल चालू नहीं हो पाता और इसीलिए हम विद्युत विभाग से विद्युतीकरण क्रिया की मांग रखते हैं साथ ही ग्राम पंचायत में पानी की भारी समस्या है और आने वाले गर्मी में भी इसकी समस्या बढ़ जाएगी इसीलिए हम जो तिरंगा बांध से पानी अपने ग्राम पंचायत में लाने की सुविधा के लिए जल संसाधन विभाग से मांग रखते हैं और ग्राम पंचायत में ना ही कोई सामाजिक भवन है ना ही किसी प्रकार से कोई मंगल भवन इसीलिए हम आज भी इन सभी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।


