No icon

मशीनी हाजरी बंद

 

 

रीवा। 24HNBC. 

सरकारी कार्यालयों में थम्ब मशीन से उपस्थिति कर्मचारियों की दर्ज कराने के लिए लगाई गई मशीनें अब कार्यालयों के लिए महज शो पीस बनकर धूल खा रही हैं। यह व्यवस्था एक बार फिर शासन-प्रशासन असफल नजर आने लगी है। ज्यादातर कार्यालयों में थम्ब से उपस्थिति की व्यवस्था लगभग समाप्त सी हो गई है। जिसके चलते कार्यालय के कर्मचारी-अधकिारी अब अपने पुराने ढर्रे पर ही कार्यालय पहुंच रहे हैं। तो वहीं उनके आने और जाने का समय भी अब अपने हिसाब से तय हो गया है। थम्ब न लगने के पीछे का कारण है कि कार्यालयों में लगी हुई मशीनों को या तो खराब होना बताया जाता है या फिर थम्ब मशीन कार्यालय में न लगने की भी बात कही जाती है। बहरहाल यह व्यवस्था कार्यालयों से अब दम तोड़ने लगी है।थम मशीन लगने से कार्यालयों में पहुंचने वाले कर्मचारियों की रजिस्टर की जरूरत नहीं पड़ती थी। बल्कि कार्यालय गेट पर ही मशीन में अंगूठा रखते ही उनकी उपस्थिति ऑन लाइन कार्यालय प्रभारी सहित प्रदेश कार्यालय तक दर्ज हो जाती थी। तो वहीं जाने के समय भी कार्यालय से निकलते ही गेट पर उन्हें एक बार फिर मशीन में अंगूठा रखना पड़ता है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि कर्मचारी के कार्यालय आने और जाने का समय क्या है। जबकि इसके पूर्व रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज की जाती थी और रजिस्टर की उपस्थिति आने और जाने के समय का कोई उल्लेख नहीं रहता था।