No icon

नक्सलियों ने फिर दी चुनौती

 

 

दंतेवाड़ा  24HNBC. 

नक्सलियों ने बचेली थाना क्षेत्र के में मंगलवार की देर शाम को उत्पात मचाया है। यहां नेरली और भांसी के बीच रेल लाइन दोहरीकरण कार्य में लगे वाहनों को आग लगाई। सूचना के बाद भांसी और बचेली थाना से मौके के लिए फोर्स रवाना हो चुकी है। वारदात की पुष्टि करते हुए एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सलियों ने एक डोजर (जेसीबी), एक पोकलेन और दो टिप्परों को आग के हवाले किया है। दोहरीकरण का काम ओडिशा की एक कंपनी कर रही है, लेकिन काम शुरू करने की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी और बगैर सुरक्षा के कार्य कर रही थी।लंबे समय के बाद नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में आगजनी की है। बचेली थाना पहुंचे कंपनी के स्टाफ टीकू साहू के मुताबिक शाम 6:30 बजे करीब 40 नक्सली कार्यस्थल पर पहुंचे और पहले मजदूरों के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया और नाम-पता पूछने के बाद कहा कि यहां काम नहीं करना है। तुम लोग अपने घर चले जाओ और कंपनी ठेकेदार और मालिक को यहां भेजो। इसके बाद नक्सलियों ने वाहनों के डीजल टैंक को तोड़कर आग लगा दी