No icon

24hnbc

निगम में केवल चेहरे बदले भ्रष्टाचार बदस्तूर है जारी

बिलासपुर 24 hnbc. 

बिलासपुर नगर पालिक निगम में सरकार बदले 1 साल से ज्यादा हो चुका है किंतु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में जितने भी भ्रष्टाचार हुए उनमें से एक पल भी ना तो जांच पूरी हुई और ना ही किसी पर कार्यवाही हुई ऐसा लगता है कि केवल चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी भाजपा के पार्षद और मेयर के ऊपर आरोप लगाती थी नगर निगम पेट्रोल पंप में एक बार नहीं 3 बार करोड़ों की अनियमितता हुई है किसने की किस-किस ने पेट्रोल की अवैध कमाई से अपना जेब और गाड़ी में तेल भरा सबको पता है किंतु दोषी अधिकारी के विरुद्ध आज तारीख तक एक भी f.i.r. ना होना से पता चलता है कि भ्रष्टाचारी अधिकारियों को अभी भी संरक्षण मिल रहा है और हो सकता है कि केवल संरक्षण का कलर बदला हो बांग्ला ड्यूटी का काम आज भी जारी है और इसी बांग्ला ड्यूटी के कारण पूर्व सभापति विधानी पर्याप्त रूप से बदनाम हुए थे और उस समय के आयुक्त ने उस वक्त यह भरोसा दिलाया था कि निगम के कर्मचारी किसी भी जनप्रतिनिधि के घर पर ड्यूटी नहीं बजाएंगे किंतु यह बात आई गई हो गई आज भी 40 से ज्यादा की संख्या में निगम के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी नेता एवं अधिकारियों के घर पर नौकरी कर रहे हैं निगम में कमीशन खोरी का स्तर 16% से अधिक हो चुका है आयुक्त से लेकर आखरी चेन तक हर घड़ी को कितना कितना कमीशन बैठता है इसकी अब चर्चा भी नहीं होती आज जो जनप्रतिनिधि जन प्रतिनिधि बनकर कर बैठे हैं वे जब व्यवस्था के बाहर थे तब इन सब कमियों को ठीक कर दूंगा का दावा करते थे किंतु अब वे कथन जुमला साबित हो रहा है निगम में 1 साल से केवल कमीशन खोरी और नोटिस बाजी का खेल खेला जा रहा है ठेकेदारों के नाम पर प्रतिनिधि या उसके रिश्तेदार काम करते हैं।