उत्खनन ने आधी कर दी गिद्धों की संख्या
- By 24hnbc --
- Sunday, 07 Feb, 2021
24HNBC कटनी । भले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले को माइनिंग हब बनाना चाहते हों लेकिन जिसे भी कटनी जिले में उत्खनन की अनुमति मिलती है। वह प्रदूषण के नियमों को दरकिनार कर उत्खनन में लग जाता है। नतीजा जिले के पशु-पक्षियों और मानवों पर देखने को मिल रहा है।जिले में पिछली गणना के मुकाबले गिद्धों की संख्या में कमी आ गई है। पहले जिले में 83 गिद्ध गणना में पता चले थे। अब उनकी संख्या 64 हो गई है। कैमोर क्षेत्र के पहाड़ों में यह गिद्ध पत्थरों के बीच अपना आवास बनाते हैं लेकिन दिनोंदिन इनकी संख्या कम हो रही है। यह चिंता का विषय है।करीब दो साल हुई गणना में जिले में 83 गिद्ध पाए गए थे। अब 7 फरवरी 2021 को रविवार सुबह हुई गणना में पिछले बार से कम गिद्ध गणना में पाए गए हैं। वहीं गणना के दौरान मैदानी अमले को गिद्ध के 42 आवास स्थल (घोंसलें) भी पेड़ों व अन्य स्थानों पर मिले हैं। रविवार सुबह 6 से 9 बजे के बीचजिले के सभी वन क्षेत्रों में एक साथ हुई गणना में कुल गिद्ध पाए गए हैं। सबसे ज्यादा सफेद रंग (इजिप्शियन प्रजाति) के गिद्ध जिले में मिले हैं। इसके अलावा देशी गिद्ध भी मिले हैं।


