No icon

24hnbc

जिले में लाखों की संख्या में है निरक्षर नागरिक

बिलासपुर 24 HNBC. 

शिक्षा का अधिकार आंगनबाड़ी केंद्र जैसी योजनाओं के बावजूद 2011 के जनगणना के आंकड़ों पर भरोसा करें तो बिलासपुर जिले में लाखों की संख्या में निरक्षर नागरिक मौजूद हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार 601215 निरक्षर है इसमें महिला निरक्षरओं की संख्या पुरुष से दोगुनी है। 184486 पुरुष है तो 416000 से अधिक महिलाएं हैं निरीक्षक नागरिकों को साक्षर बनाने के लिए सरकार ने जो भी प्रयास किए उनको भ्रष्टाचार की दीमक ने खोखला कर दिया है। अब यह काम नए कलेवर के साथ साक्षरता प्राधिकरण के बैनर पर होगा। प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला कलेक्टर होंगे और उनके सामने यह बड़ी चुनौती होगी कि जब 2021 में सरकार और उसके नेता डिजिटल भारत की बात कर रहे हैं तब ऐसे दौर में निरक्षरता का दाग कैसे समाप्त किया जाए।