काम ने फिर पकड़ी गति नगरनार प्लांट में
- By 24hnbc --
- Thursday, 04 Feb, 2021
24HNBC जगदलपुर। कोरोना महामारी का संकट कमजोर पड़ते ही विदेशी इंजीनियरों की नगरनार स्टील प्लांट में वापसी शुरू हो गई है। दो दिन पहले दो विदेशी इंजीनियर स्टील प्लांट पहुंचे हैं। आगामी दिनों में स्टील प्लांट की कमीशनिंग के पहले इटली, रसिया, यूक्रेन, जर्मनी, नीदरलैंड, चेक गणराज्य, आस्ट्रिया, चायना आदि देशों के 50 से अधिक इंजीनियर आएंगे।करीब 23 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन तीन मिलियन टन सलाना उत्पादन क्षमता के इस इंटीग्रेटेट स्टील प्लांट में अधिकांश बड़े संयंत्रों कोक ओवन प्लांट, ब्लास्ट फर्नेस, रोलिंग मिल, सिंटर प्लांट, आक्सीजन प्लांट, लाइम एंड डोलोमाइट प्लांट, पावर स्टेशन, बाइप्रोडक्ट प्लांट आदि के निर्माण का ठेका विदेशी कंपनियों ने लिया है। कुछ विदेशी कंपनियां स्वतंत्र रूप से तो कुछ बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत की कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। बाइप्रोडक्ट प्लांट को छोड़कर अन्य प्लांटों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। थोड़ा बहुत काम ही बाकी है।इस साल जुलाई अंत में स्टील प्लांट से उत्पादन शुरू करने की कमीशनिंग तैयारी को देखते हुए एक-एक संयंत्र को परीक्षण के लिए चालू करने का काम शुरू हो चुका है


