No icon

आम्रपाली के बंधक मकानों पर रसूख दारो का अवैध कब्ज़ा

 

 

24HNBC भिलाई। हाउसिंग बोर्ड से लगे आम्रपाली वनांचल सिटी के बंधकशुदा मकानों पर अवैध कब्जे का खेल शुरू हो गया है। कुछ लोगों ने निगम के पास बंधक पड़े मकानों पर ताला लगाकर उसके सामने अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखकर अपना मालिकाना हक बता दिया है।इसकी निगम से शिकायत होने के बाद निगम ने सभी कब्जेदारों को नोटिस जारी किया है। साथ ही मकानों के बाहर भी नोटिस चस्पा करने की तैयारी की है कि उक्त मकान पर निगम का अधिपत्य है। बंधकशुदा मकानों के सामने पूर्व पार्षद सहित अन्य लोगों के नाम और मोबाइल नंबर लिखे हुए हैं।बता दें कि आम्रपाली वनांचल सिटी बनाने वाली कंपनी का अभी अस्तित्व लगभग समाप्त माना जा रहा है। निर्माता कंपनी के कोई भी लोग वर्तमान में यहां नहीं हैं। कालोनी के निर्माण के पहले कंपनी ने निगम के पास करीब 45 मकानों को बंधक रखा था।ताकी किसी कारण से कालोनी का निर्माण पूरा न हो पाने की स्थिति में उक्त प्लाट की नीलामी कर निगम वहां पर विकास कार्य कर सके। इस मामले में वही हुआ। कालोनी बनाने वाली कंपनी जा चुकी है और अभी भी काफी फ्लैट का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। इसके अलावा कुछ बंगले भी अधूरे हैं। कुछ मकान लगभग पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन वे निगम के अधिपत्य वाले हैंकरीब 20 से अधिक मकानों पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। एक मकान के सामने निगम के पूर्व पार्षद और कांग्रेस के अल्पसंख्य विभाग के प्रदेश पदाधिकारी सहित अन्य लोगों के नाम लिखे हुए हैं। इस संबंध में निगम में शिकायत की गई है कि मकानों पर अवैध कब्जा करने के बाद उसे बेचने की तैयारी की जा रही है।