स्लीमनाबाद में अपात्र उठा रहे बीपीऐल का लाभ
- By 24hnbc --
- Thursday, 04 Feb, 2021
24 HNBC स्लीमनाबाद। एक तरफ जहां गरीबी रेखा सर्वे सूची में नाम जोड़ने के लिए बिन्दुवार सर्वे कर हल्का पटवारी द्वारा निरीक्षण कर सर्वे अंक अर्जित किये जाते हैं। जिसके बाद ही पात्र परिवारों के गरीबी रेखा सर्वे सूची में नाम जोड़े जाने की प्रक्रिया की जाती है। ऐसा ही अजीबो और गरीब मामला ग्राम पंचायत भरदा बड़खेरा का सामने आया है।जहां पर दर्जनों लखपति परिवारों को गरीबी रेखा सूची में जोड़कर लाभ दिया जा रहा है। वही इसका लाभ लेने के लिए ग्राम पंचायत प्रधान उर्फ सरपंच एवं सेल्समेन भी नही चूक रहे। कई वर्षों से गरीबी रेखा सूची में शामिल होकर शासन की महत्त्वपूर्ण योजनाओं का फायदा ले रहे है और योग्य व पात्र हितग्राही गरीबी रेखा सूची में नाम जोड़वाने के लिए दर दर भटक रहे है।ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव ने आज तक ऐसे लखपति परिवारों के गरीबी रेखा सूची से नाम काटे जाने के लिए किसी भी तरह का प्रतिवेदन नहीं दिया। जिससे गरीबो को दिया जाने वाला हक अमीरों को मिल रहा है। शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं का फायदा आम गरीबो को न मिलकर अमीर व लखपति परिवारों को मिल रहा है।


