ओडिशा में छपता था नकली नोट खपत का बाजार है सीजी
- By 24hnbc --
- Tuesday, 02 Feb, 2021
24HNBC पुलिस ने जिले में जाली नोट बनाने वाले अंतर्राजीय गिरोह का भंडाफोड करते हुए चार अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसपी डा शम्स तबरेज ने सोमवार की शाम प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि प्रिंटर के माध्यम से अपराधी जाली नोट छाप कर राज्य के अलावे ओडिसा और छत्तीसगढ में जाली नोट को खपाने का काम करते थे। एसपी ने बताया कि अपराधिक गतिविधि पर अंकुश लगाने को ले बोलबा पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के क्रम में एक बाईक सवार को जब पुलिस ने रोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकडा और तलाशी ली। तलाशी के क्रम में प्रदीप मांझी नामक युवक के पास रखे बैग से पुलिस ने तीन लाख दो हजार नौ सौ रुपए बरामद किए। पैसे के सबंध में कडाई से पुछताछ करने पर प्रदीप ने पुलिस को बताया कि पैसे जाली है। जिसे वह ओडिसा पहुंचाने जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने प्रदीप को हिरासत में लेते हुए गिरोह के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रदीप की निशानदेही पर पुलिस ने खिजरी नवाटोली निवासी पंकज बडाईक, छत्तीसगढ के लैलुगा थाना क्षेत्र निवासी लोक सिंह और जशपुर जिला निवासी अमित यादव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियो के पास से पुलिस ने कुल 321900 रुपए का जाली नोट बरामद किया। एसपी ने बताया कि सभी अपराधियो को जेल भेज दिया गया। मौके पर डीएसपी सहदेव साव, इंस्पेक्टर नीलम भेंगरा, बोलबा थाना प्रभारी मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।कलर प्रिंटर से करते थे नोटो की छपाईएसपी डा शम्स तबरेज ने बताया कि जाली नोट बनाने का काम करने वाले सभी लोग युवा है। उन्होने बताया कि गिरोह के लोग कलर प्रिंटर के माध्यम से जाली नोट छापने का काम करते थे। एसपी के अनुसार जाली नोट का प्रिंट पंकज बडाईक के खिजरी नवाटोली स्थित घर में होता था। पुलिस ने जाली नोट छापने के उपयोग में लाए जा रहे कलर प्रिंटर, प्रिंटर का इंक, लैपटॉप, की बोर्ड, ऑप्टिकल माउस, जाली नोट छापने वाला पेपर, दो बाईक, पांच मोबाईल फोन, नोटो का कलर प्रिंट किया हुआ पेपर बरामद किया है।


