No icon

24hnbc

जिन पर है कलेक्ट्रेट की सुरक्षा का जिम्मा वे खेलते हैं प्रतीक्षालय में जुआ, साथ ही करते हैं गांजे का सेवन

बिलासपुर 24 hnbc. 

 

जिला कलेक्टर कार्यालय में प्रथम गेट से लेकर पीछे खनिज शाखा तक नगर सैनिकों का सुरक्षा में उपयोग होता है अपनी ड्यूटी स्थान को छोड़कर इनमें से कुछ नगर सैनिक नागरिक प्रतीक्षालय में बैठकर जुआ खेलते देखे जा सकते हैं। यह सब कुछ उस समय होता है जब मंथन कक्ष में टीएल की बैठक चलती रहती है और बाहर प्रतीक्षालय में नगर सैनिक आराम से 52 परी का खेल खेलते रहते हैं। आज भी मंगलवार टीएल की बैठक चल रही थी कलेक्टर साहब की कार उनके पोर्च में मौजूद थे और नागरिक प्रतीक्षालय में नगर सैनिकसैनिक परमेश्वर सिंह ध्रुव और उसके साथी 52 परी के खेल में ना केवल व्यस्त थे साथ ही वहीं पर गांजा भर कर सिगरेट का सेवन भी कर रहे थे इस संबंध में वीडियो बनाने के बाद जब नगर सैनिक से पूछा गया कि उसे ड्यूटी किस बात के लिए मिली है पूछा गया तो उसने बेफिक्री से कहा चलो हटाओ। इसी संदर्भ में सिटी मजिस्ट्रेट तुलाराम भारद्वाज ने कहा कि मामला अत्यंत गंभीर है संबंधित नगर सैनिकों को नोटिस जारी कर कार्यवाही की जाएगी।