गलत जानकारी प्रकाशित होने से उराव नाराज
- By 24hnbc --
- Sunday, 31 Jan, 2021
24HNBC जशपुरनगर। जिले में एक बार फिर जनजातिय समाज अपनी संस्कृति और परंपरा पर हो रहे हमले के विरोध में सड़क पर उतर आया है। इस बार समाज सरकारी वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए एक लेख को लेकर नाराज है। पूर्व वनमंत्री और जनजातिय सुरक्षा मंच के संरक्षक गणेश राम भगत ने बताया कि एनआईसी के वेबसाइट में उरांव समाज को लेकर जो लेख प्रकाशित किया गया है,उसमे भ्रामक,तथ्यहीन और जनजातिय इतिहास,परंपरा के विपरीत जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस लेख में उरांव समाज द्वारा डफली और ड्रम बजाने का उल्लेख किया गया है। जबकि उरांव समाज अपने सभी धार्मिक और सामाजिक आयोजन में मांदर का प्रयोग किया जाता है। जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष रायमुनि भगत ने वेबसाइट के लेख ओर नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि इस लेख में हिन्दू उरांव को सोनार बताया गया है। जो सिरे से गलत है। जनजातिय नेताओ ने इस पूरे मामले को धर्मांतरण की साजिश बताते हुए इसका विरोध किया। शहर और इसके आसपास केअंचल से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग जुटे थे। बांकीटोली से रैली की शक्ल में एकजुट हुए आदिवासी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।


