No icon

24hnbc

छग शासन के चीफ सेक्रेटरी ने श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी को लिखा पत्र,मांगा मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि एकत्र करने वाले अधिकृत व्यक्ति/ट्रस्ट/संस्था की सूची

बिलासपुर  24 एच एन बी सी ।

 

श्री रामजन्म भूमि न्यास द्वारा अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने को लेकर देश भर में श्रद्धालुओं से चंदा वसूली की जा रही है । चंदा देने वाले यह जानने का प्रयास भी नहीं कर रहे कि उससे चंदा लेने वाला अधिकृत भी या नहीं।कहीं वह फर्जी तो नहीं ?इसी बीच बिलासपुर में एक महिला द्वारा फर्जी रसीद छपवाकर चंदा वसूल करने का मामला पुलिस के समक्ष आया इसे गम्भीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अभिताब जैन ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी को पत्र लिखकर मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि एकत्र करने वाले अधिकृत व्यक्ति/संस्था/ट्रस्ट की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा है ।