पीएससी चेयरपर्सन चयन के लिए बनी नयी समिति
- By 24hnbc --
- Tuesday, 26 Jan, 2021
24HNBC इंदौर, मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) के चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने नई समिति का गठन किया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकी दो मंत्री सदस्य है। आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह मांडवे और स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार समिति के सदस्य बनाए गए हैं। इस बीच पीएससी की कमान प्रभारी अध्यक्ष के तौर पर प्रो. राजेशलाल मेहरा संभाल रहे हैं। मेहरा को पीएससी की कमान देने के खिलाफ मुख्यमंत्री कार्यालय एक शिकायत पहुंची है। समिति के गठन के पीछे इसे भी वजह माना जा रहा है।जून में पहले ही शासन ने पीएससी में सदस्य और अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए समिति गठित कर दी थी। अब पुरानी समिति में फेरबदल कर यह पीएससी के लिए तीन सदस्यीय नई समिति गठित की गई है। पीएससी के पूर्व चेयरमैन डॉ. भास्कर चौबे दिसंबर में रिटायर हो गए थे। एक जनवरी को प्रो.मेहराको प्रभारी अध्यक्ष बना दिया गया था। पीएससी में वरिष्ठ सदस्य होने के नाते मेहरा को आयोग की कमान सौंपी गई थी। इस बीचे बीते दिनों मुख्यमंत्री कार्यालय में एक शिकायत पहुंची है। शिकायत में मेहरा को पीएससी की कमान देने पर आपत्ति ली गई है


