No icon

24hnbc

नगर पंचायत कार्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पार्षद रहे अनुपस्थित

 

72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर में नगर कार्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया लेकिन अध्यक्ष उपाध्यक्ष न ही पार्षद शामिल हुए आखिर ऐसा क्या हुआ कि सिर्फ एक पार्षद और एक एल्डरमेन मौजूद रहे इस ध्वजारोहण के कार्यक्रम के 

आनन फनन में पहुचे एल्डरमैन किरण पाटले ने ध्वजारोहण किया जबकि केवट पारा के प्राथमिक शाला स्कूल एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यक्ष अनिल कैवर्त ने ध्वजारोहण किया

जनप्रतिनिधियों को ध्वजारोहण में शामिल नही होने को लेकर मौखिक जानकारी दी किं सबको बुलाया गया था लेकिन इसका कारण जानने के लिए जब सीएमओ रंजना अग्रवाल ने वर्जन दे ने से साफ मना कर अधिकृत नही होने की बात कर पल्ला झाड़ते हुए निकल गई  

वही इसे नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ एल्डरमेन पार्षदो ने नगर पंचायत मल्हार के सीएमओ रंजना अग्रवाल की तानाशाही बताते हुए नगर पंचायत में मनमानी का आरोप लगा रहे हैं ना ही किसी प्रकार का बैठक आयोजित की।

वही नगर पंचायत के अध्यक्ष ने भी इस तरह ध्वजारोहण में किसी भी जनप्रतिनिधियों को नही बुलाना समझ से परे हैं आखिर क्यो अध्यक्ष को वंचित रखा यह बात दुर्भाग्य पूर्ण बताया ।

वही कुछ पार्षदो ने भी आरोप लगाया है कि सीएमओ के रैवये से परेशान है अपनी ही मनमानी करती हैं पार्षदो से भी दूरी बनाई रहती हैं